Simmba: रिलीज से पहले रोहित शेट्टी ने खोला फिल्म का सबसे बड़ा राज, ऐसी होगी कहानी
रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा कल यानि 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है और इसके लिए फैंस के साथ साथ खुद रोहित शेट्टी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। उन्होने इस फिल्म को लेकर हाल ही में एक खुलासा कर दिया है। उन्होने कहा है कि ये फिल्म देखकर आपको एक ही समय में रोना भी आएगा और आप हंसने भी लगेंगें। उनका कहना है कि हम ये बिल्कुल नहीं कहेंगें कि हमने काफी कुछ नया किया है लेकिन ये फिल्म आपकी उम्मीदों पर खरी उतरने वाली फिल्म साबित होगी।
गौरतलब है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान नजर आने वाले हैं। ये भी देखना दिलचस्प होगा कि कि सारा अली खान की केमेस्ट्री रणवीर सिंह के साथ किस तरह की होने वाली है।

फिल्म के कई गाने रिलीज हुए हैं जो कि काफी ज्यादा धमाल कर रहें हैं। आंख मारे ने गाने ने तो लोगों के दिलों को छू लिया है और इस गाने को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है।
फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था और लोगों ने इसको काफी पसंद भी किया था। अब रोहित शेट्टी ये बात बोल रहें हैं तो निश्चित ही फिल्म में मजा आने वाला है...


Click it and Unblock the Notifications