Simmba: नेवी ऑफिसर्स से मिले रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी, Release से पहले मिलने का था खास कारण
रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा को लेकर इस समय फैंस इंतजार कर रहें हैं और ट्रेलर ने तो आकर धमाका कर दिया है। फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं तो वहीं अजय देवगन भी कुछ समय के लिए सिंघम बनकर दहाड़ते हुए नजर आने वाले हैं। हाल ही में सिंबा से रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी फिल्म की प्रमोशन को लेकर इंडियन नेवी के ऑफिसर्स से मिले और साथ में कुछ फोटोज भी ली।
ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं और काफी ज्यादा शानदार लग रहीं है। इस समय सभी मिलकर फिल्म की जान लगाकर प्रमोशन कर रहें हैं। सारा अली खान भी काफी ज्यादा मेहनत कर रहीं हैं।

इस फिल्म में रणवीर सिंह ने एक ऐसे पुलिसवाले का रोल किया है जिसका ईमान और धरम सभी कुछ पैसा है और वो पैसों के लिए कुछ भी कर सकता है।
बाद में कुछ ऐसा होता है कि उसके अंदर का मरा हुआ इंसान जागता हैं और वो सब कुछ छोड़कर पूरे सिस्टम से लड़ जाता है। ये फिल्म एक तेलुगू फिल्म टेंपर का हिंदी रीमेक है और रणवीर सिंह इसके लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं....


Click it and Unblock the Notifications