सिंबा पोस्टर: 2018 बॉक्स ऑफिस का धमाकेदार THE END करने दौड़ पड़े हैं रणवीर सिंह
रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी की सिंबा में कड़क पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नज़र आने वाले हैं और फिल्म से उनका ताज़ा पोस्टर रिलीज़ किया गया है। पोस्टर में रणवीर सिंह एकदम जोशीले अंदाज़ में किसी पर चढ़ाई करने के लिए तैयार नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि सिंबा, रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम का क्रॉसओवर है।
फिल्म एक लड़के संग्राम भालेराव की कहानी है जो कि सिंघम को देखकर बड़ा हुआ है और उसी की तरह कड़क पुलिस ऑफिसर बनना चाहता है। लेकिन सिंबा पुलिस की वर्दी, अपने फायदे के लिए पहनना चाहता है और वो भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर होता है। फिर एक हादसा, उसे उसकी ज़िम्मेदारियों का एहसास दिलाता है।

फिल्म की तुलना, अजय देवगन की सिंघम और सलमान खान की दबंग से ज़रूर की जाएगी। ये दोनों ही फिल्मों, अलग अलग पुलिस ऑफिसर की सफल फ्रेंचाइज़ी हैं। ऐसे में देखना है कि सिंबा, इनसे टक्कर लेने में कितना सफल हो पाता है। वैसे भी जब से ट्रेलर रिलीज़ हुआ है तब से फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अजय देवगन के भी चर्च हो रहे हैं।
इस साल की धमाकेदार शुरूआत, रणवीर सिंह ने पद्मावत के साथ की थी। फिल्म 300 करोड़ क्लब का हिस्सा थी। अब देखना है कि साल का अंत रणवीर सिंह अपने एक्शन के दम पर किस तरह करते हैं। मिलिए बॉलीवुड के एक्शन क्लब से -


Click it and Unblock the Notifications