सिंबा के नए पोस्टर पर सोनू सूद की धमाकेदार एंट्री, 2018 का THE END करने को तैयार हैं रणवीर सिंह
2018 की शुरूआत रणवीर सिंह ने धमाकेदार तरीके से पद्मावत के 300 करोड़ के साथ की थी। अब साल का अंत भी रणवीर सिंह सिंबा के साथ करने जा रहे हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म के ट्रेलर को भले ही दर्शकों से ठंडा रिस्पॉन्स मिला हो लेकिन रोहित शेट्टी अपने दर्शकों को जानते हैं। ट्रेड पंडितों की भी मानें तो ये टिपिकल देसी फिल्म है जो कमाई करेगी ही करेगी।
अब फिल्म से नया पोस्टर रिलीज़ हुआ है जिसमें सिंबा के हीरो और विलेन आमने सामने दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर बने हैं जिसे सोनू सूद के भ्रष्ट नेता जैसे लोग अपने पांव के नीचे, पैसे के दम पर दबा कर रखते हैं। ट्रेलर में भी सोनू सूद की उपस्थिति भरपूर है।

फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। अभी तक भले ही फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स ना मिला हो लेकिन फिल्म के दोनों गाने आंख मारे हो लड़का आंख मारे और राहत फतेह अली खान का तेरे बिना, दर्शकों को बहुत पसंद आया है। वहीं फिल्म में अजय देवगन के बड़े से कैमियो के कारण लोग पहले ही उत्साहित हैं।
बात करें सोनू सूद की तो वो आजकल विलेन की भूमिकाओं में छाए हुए हैं। ये सब शुरू हुआ दबंग में उनके छेदी लाल के किरदार के बाद जो चुलबुल पांडे की नाक में दम कर रखता है। अब देखना है कि इस फिल्म में सोनू सूद क्या अलग करते हैं -


Click it and Unblock the Notifications