1st Day 1st Show: ब्लॉकबस्टर है रणवीर सिंह की सिंबा- फुल पैसा वसूल मसाला इंटरटेनर
रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म सिंबा आज वर्ल्डवाइड रिलीज हो चुकी है। और जैसा कि रोहित शेट्टी की फिल्मों से लोगों को उम्मीद होती है, सिंबा ने भी आते ही धमाका कर दिया। फिल्म फुल ऑन मसाला इंटरटेनर है और लोगों को खूब पसंद आ रही है। लोगों ने तो फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो में ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर करार दे दिया है।
सिंबा में एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी.. वह सभी बातें हैं जो रोहित शेट्टी की फिल्म को अलग बनाती है। वहीं, फिल्म के डॉयलोग्स को भी खूब पसंद किया जा रहा है। सारा अली खान फिल्म में काफी कम सीन्स में हैं, लेकिन उनके काम को सराहा गया है। जबकि अजय देवगन और अक्षय कुमार के कैमियो में खूब सीटियां बजी हैं।

समीक्षकों और दर्शकों से सिंबा को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। खास बात है कि दर्शकों ने रोहित शेट्टी की फिल्म से जैसी उम्मीद की थी, सिंबा बिल्कुल वैसी ही निकली। लोगों ने फिल्म को पूरा पैसा वसूल बताया है। जाहिर है न्यू ईयर तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज़ करने वाली है।
यहां जानें फिल्म को लेकर दर्शकों की राय-


Click it and Unblock the Notifications