2.0, KGF, जीरो के बाद- अब सिंबा भी रिलीज होते ही हो गई ऑनलाइन LEAK, पूरी फिल्म
2.0, केजीएफ, जीरो के बाद अब रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा भी पाइरेसी के जाल में फंस चुकी है। 28 दिसंबर को रिलीज होते ही रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सिंबा ऑनलाइन लीक हो चुकी है, पूरी की पूरी फिल्म। पॉपुलर पाइरेसी वेबसाइस तमिलरॉकर्स ने सिंबा को ऑनलाइन डाउनलोड के लिए उपलब्ध कर दिया है। जाहिर है निर्माता इससे काफी निराश होंगे।
तमिलरॉकर्स कई proxy वेबसाइट्स चलाते हैं और निर्माताओं के लिए अब पाइरेसी को रोकना मुश्किल बनता जा रहा है। कोई दो राय नहीं कि अब इस मुसीबत को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाना पड़ेगा। पिछले कुछ महीनों में लगभग सभी बड़ी, छोटी फिल्में ऑनलाइन लीक हो चुकी है।

सिंबा की बात करें तो रणवीर सिंह- सारा अली खान की इस फिल्म को सिनेमाघरों में खूब प्यार मिल रहा है। रोहित शेट्टी की फिल्मों का सिंगल थियेटर्स और मल्टीप्लेक्स.. दोनों ही जगह काफी क्रेज होता है, लिहाजा ऑनलाइन लीक होने से भी फिल्म को ज्यादा नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। ज्यादा से ज्यादा लोग इस फिल्म को थियेटरों में ही जाकर देखेंगे।
बहरहाल, यहां जानें 2018 की कुछ बड़ी फिल्में, जो रिलीज होते ही ऑनलाइन हो गईं लीक-


Click it and Unblock the Notifications











