First LOOK: रोहित शेट्टी की सिंबा में रणवीर सिंह का धमाकेदार एक्शन- देंखे पहला टीजर

28 दिसंबर 2018 को रिलीज होने वाली है रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा। फिल्म के निर्माता करण जौहर ने सिंबा की पहली झलक ट्विटर पर शेयर की है। जहां दबंग पुलिस के लुक में रणवीर सिंह धमाकेदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। साथ ही निर्देशक रोहित शेट्टी को भी आप एक्शन अवतार में देख सकते हैं। सिंबा में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान दिखेंगी।

रणबीर- आलिया के साथ नीतू कपूर- ऋषि कपूर की बेहद प्यारी तस्वीर

फिल्म के टीजर से ही साफ है कि सिंबा में धमाकेदार रोहित शेट्टी स्टाइल एक्शन दिखने वाला है। जहां हीरो एक साथ दस दस गुंडों से लड़ता नजर आएगा.. और गाड़ियां उड़ेंगी। जाहिर है फैंस रोहित शेट्टी की फिल्म में यही देखना भी पसंद करते हैं।

Simmba

सिंबा फुल मसालेदार बॉलीवुड फिल्म है। जहां रणवीर सिंह दबंग पुलिस वाले की भूमिका में दिखने वाले हैं। लिहाजा, उन्होंने अपनी बॉडी पर काफी काम किया है। पहली बार रणवीर सिंह को इस अंदाज में देखना फैंस के लिए दिलचस्प होगा। बता दें, रोहित शेट्टी की इस फिल्म से सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान डेब्यू करने जा रही हैं।

रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि रणवीर को इस तरह आज तक किसी ने नहीं देखा होगा। रणवीर ने अब तक किसी फिल्म में इस तरह का एक्शन नहीं किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि रणवीर सिंह नहीं होते तो मैं सिंबा बनाने के बारे में सोच भी नहीं सकता था। क्योंकि सिर्फ वही एक एक्टर हैं जिनमें इस किरदार को खींचने को हिम्मत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X