सिंबा: हिट या सुपरहिट नहीं बल्कि ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म- दीपिका पादुकोण
Recommended Video

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं और इसके बाद से दोनो साथ मे कई जगह नजर आ चुके हैं। रणवीर सिंह की बात करें तो फिल्म सिंबा को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं और इसी कारण उन्होने फिलहाल के लिए अपना हनीमून टाल दिया है। सिंबा इसी महीने रिलीज हो रही है और इस फिल्म से दीपिका पादुकोण को काफी उम्मीदें हैं। सिंबा के बारे में उनका कहना है कि उनके पति देव की ये फिल्म हिट या सुपरहिट नहीं बल्कि ब्लॉकबस्टर साबित होगी।
इस फिल्म रणवीर सिंह के अलावा सारा अली खान मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं और अजय देवगन थोड़े समय के लिए सिंघम के रूप में नजर आएंगे। फिल्म को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है और इसके करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बीते महीने इटली जाकर शादी रचाई थी और बाद में इंडिया में रिसेप्शन पार्टी दी थी। अब रणवीर सिंबा के प्रमोशन में बिजी है। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है और धमाका कर दिया है।
लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है..ये फिल्म तेलुगू फिल्म टेंपर की हिंदी रीमेक होने वाली है। अब दीपिका की सिंबा को लेकर भविष्यवाणी कैसी साबित होगी वो तो समय बताएगा..लेकिन आप देखिए कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट...


Click it and Unblock the Notifications