..................... सूर्यवंशी रिलीज डेट Simmba complete one year Akshay Kumar announce sooryavanshi release date Video - Hindi Filmibeat

Video इस दिन आएगा सूर्यवंशी, अक्षय-रणवीर, अजय देवगन की ब्लॅाकबस्टर पहली झलक

रोहित शेट्टी की सुपर कॅाप फिल्म सूर्यवंशी साल 2020 में रिलीज होने वाली है। रणवीर सिंह की सिंबा को एक साल पूरे होने पर रोहित शेट्टी के कॅाप यूनिवर्स की अगली फिल्म अक्षय कुमार स्टारर सूर्यवंशी की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई।

जी हां, अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ने एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है कि अब सूर्यवंशी 27 मार्च 2020 को रिलीज होगी। इस वीडियो में सबसे पहले रणवीर सिंह और अजय देवगन की झलक दिखाई दे रही है। जो कि रोहित शेट्टी की सुपरहिट फिल्म सिंबा से ली गई है।

sooryavanshi

इसके बाद सिंघम की एक झलक में वीडियो में दिखाया गया है। फिर एंट्री होती है तीन दमदार पुलिस की। इस वीडियो में क्लाइमेक्स की झलक दिखाई गई है। जहां पर रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और अजय देवगन गोलियां चलाते हुए नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी के साथ सिंबा के एक साल पूरा होने को सेलिब्रेट कर रहा है। तैयार हो जाओ आ रही है पुलिस,27 मार्च 2020।

बता दें कि सूर्यवंशी पहले ईद 2020 पर रिलीज होने वाली थी। जिसके बाद यह सलमान खान की फिल्म से क्लैश होने वाली थी। अब रोहित शेट्टी ने सूर्यवंशी की रिलीज डेट बदल दी है और ये 27 मार्च 2020 को रिलीज होगी। नीचे देखिए एक स्पेशल रिपोर्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X