सिंबा की सुनामी Vs विकी कौशल की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग, उरी से टलेगा जनवरी का ग्रहण
रणवीर सिंह की सिंबा, 2019 में भी लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार रखे हुए है और यही कारण है कि कई फिल्मों ने अपनी रिलीज़ डेट इधर उधर की है जिनमें पहलाज निहलानी की गोविंदा स्टारर रंगीला राजा शामिल है। लेकिन विक्की कौशल की उरी, साल की पहली फिल्म होगी और रणवीर सिंह की सिंबा से टक्कर लेगी।
विक्की कौशल की फिल्म उरी को जितनी तारीफें मिल रही हैं उससे ये तो साफ लग रहा है कि विकी कौशल, जनवरी का ग्रहण तोड़ने में कामयाब रहेंगे। दरअसल, बॉलीवुड में जनवरी की पहली रिलीज़ फिल्म एक ग्रहण की तरह होती है क्योंकि वो हमेशा बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर जाती है।

इसका सीधा कारण होता है दिसंबर की आखिरी फिल्म का बरकरार जलवा। क्रिसमस पर रिलीज़ फिल्में, नए साल पर भी बॉक्स ऑफिस पर राज करती हैं। पिछले साल टाईगर ज़िंदा है के कारण, साल की पहली फिल्म फ्लॉप हो गई थी जबकि तीन फिल्में एक साथ रिलीज़ हुई थीं।
इस साल भी रणवीर सिंह की सिंबा से ऐसा ही डर था इसलिए, पहलाज निहलानी ने अपनी फिल्म आगे सरका ली है। अब केवल विकी कौशल रणवीर सिंह से मुकाबला करेंगे। देखना है कि विकी कौशल जनवरी का ये ग्रहण तोड़ पाते हैं या नहीं। देखिए, पिछले कुछ सालों की जनवरी ओपनिंग -


Click it and Unblock the Notifications
