सिंबा बॉक्स ऑफिस: रणवीर सिंह - अजय देवगन - अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर ओपनिंग और शाहरूख खान आउट

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की सिंबा बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने को तैयार है। फिल्म से लोगों को मिली जुली उम्मीदें थीं। लेकिन फिलहाल फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट और शुरूआती रिव्यू के बाद फिल्म के ओपनिंग कयास बदल चुके हैं। जहां माना जा रहा था कि फिल्म 25 करोड़ तक की ओपनिंग कर सकती है वहीं अब ये आंकड़ा बढ़कर 28 करोड़ तक पहुंच चुका है।

वहीं हाल ही में फिल्म से अक्षय कुमार के कैमियो होने की खबर ने फिल्म की ओपनिंग को बेहतरीन तरीके से मज़बूत बनाने का काम कर दिया है। कुल मिलाकर ये तो तय है कि सिंबा के साथ रणवीर सिंह, शाहरूख खान की ज़ीरो को बॉक्स ऑफिस से बाहर ढकेल देंगे। वहीं दूसरी तरफ साल का अंत आ चुका है और लोग छुट्टियों का माहौल बना चुके हैं।

simmba-box-office-opening-day-1-friday-collection-expected-better-than-predictions

ये सारी बातें मिलकर सिंबा की ओपनिंग को बेहतरीन तरीके से मज़बूत बना रही हैं। वैसे भी रोहित शेट्टी की पिछली फिल्म गोलमाल अगेन ने बिना किसी एडवांस बुकिंग के 30 करोड़ की ओपनिंग दी थी। हालांकि वो एक दीवाली रिलीज़ थी। वहीं टाईगर श्रॉफ की बागी 2 को इस साल एडवांस बुकिंग का फायदा मिला और फिल्म ने लगभग 25 करोड़ की ओपनिंग की थी।

वैसे भी सिंबा एक मसाला फिल्म है और ऐसी फिल्मों के लिए अकसर दिन में भी दर्शकों की भीड़ शानदार रहती है। सिंबा की एडवांस बुकिंग मंगलवार से चल रही है और इसके आंकड़े भी बहुत मज़बूत रहे हैं। अच्छे वर्ड ऑफ माउथ के बाद, शाम की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट में भी इजाफा की उम्मीद है।

तो रणवीर सिंह पूरी तरह से साल का ब्लॉकबस्टर अंत करने को तैयार हैं। जानिए 2018 की बेस्ट ओपनिंग -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X