सिंबा ने चेन्नई एक्सप्रेस को चटाई धूल, रोहित शेट्टी की फिल्म ने रच डाला नया इतिहास
रोहित शेट्टी फिल्मों की खासियत ये है कि वो रिलीज होने का बाद काफी बड़ा धमाका तो पक्का करती हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म सिंबा ने ऐसा धमाल मचाया है कि एक के बाद एक कई रिकॉर्ड टूटते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में लीड रोल में रणवीर सिंह नजर आ रहें हैं और उनके साथ सारा अली खान भी हैं। इस फिल्म ने शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस को अब तक की कमाई के मामले में धूल चटा दी है।
शाहरुख खान की फिल्म ने लाइफटाइम 227 करोड़ की कमाई की थी लेकिन सिंबा ने 227.71 करोड़ की कमाई करके उसको पीछे छोड़ दिया है। वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो अभी तक सिंबा ने करीब 350 करोड़ का धमाकेदार बिजनेस किया है।

गौरतलब है कि चेन्नई एक्सप्रेस भी रोहित शेट्टी की ही फिल्म है। सिंबा की बात करें तो वो रोहित शेट्टी की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है और इस बात का जश्न पूरी टीम मना रही है। फिलहाल रोहित शेट्टी इस समय काफी ज्यादा खुश हैं। हालांकि उन्होने इसके पहले भी कई शानदार फिल्में दी हैं...


Click it and Unblock the Notifications











