सिंबा एडवांस बुकिंग REPORT- रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह की बंपर ओपनिंग फाइनल
Recommended Video

रणवीर सिंह- सारा अली खान की फिल्म सिंबा की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है। और रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म शानदार ओपनिंग देने वाली है। मल्टीप्लेक्स के साथ साथ फिल्म सिंगल स्क्रीन पर भी धमाका करने वाली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो ओपनिंग के साथ ही रणवीर सिंह कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाले हैं। फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर अच्छा क्रेज देखने को मिला है। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि बाकी शहरों में वीकेंड पर बुकिंग तेजी पकड़ेगी। एडवांस बुकिंग रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंबा इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो सकती है.. साथ ही सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर भी। यह रणवीर सिंह की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है।

ट्रेड पंडितों के अनुसार, फिल्म 20 करोड़ तक की ओपनिंग करेगी। जबकि वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में और इज़ाफा देखने मिलेगा। अपने पहले वीकेंड पर ही फिल्म 70-75 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। रोहित शेट्टी के फिल्मों की सिंगल स्क्रीन पर अच्छी डिमांड होती है। जाहिर है फिल्म को इसका फायदा मिलेगा।
यहां जानें बड़े शहरों में सिंबा की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications