सिमी ग्रेवाल ने Abhishek और Nimrit के डेटिंग रूमर्स का बता दिया पूरा सच! बाद में झटपट डिलीट किया पोस्ट

Simi Grewal Post Deleted: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों एक मुद्दा काफी गर्म है कि क्या ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन तलाक ले रहे हैं ? बता दें कि दोनों के तलाक की खबरों के साथ ही दोनों का एक खबर यह भी उड़ रही है कि क्या अभिषेक बच्चन और दसवीं एक्ट्रेस निमरत कौर डेट कर रहे हैं? दोनों के डेटिंग रूमर्स भी काफी तेजी से फैल रहे हैं।
रिश्ते को लेकर कही ये बात
वहीं बच्चन परिवार में चल रही तना तनी के बीत बच्चन परिवार की खास दोस्त रहीं एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने अभिषेक बच्चन के सपोर्ट में एक पोस्ट किया था। दरअसल यह एक पुराना वीडियो था जिसमें अभिषेक बच्चन वफादारी और रिश्तों के कमिटमेंट्स को लेकर बात करते नजर आ रहे थे। वीडियो में अभिषेक कहते नजर आ रहे थे कि अगर किसी ने किसी से कोई वादा किया है तो उसे उस वादे के प्रति वफादार रहना चाहिए।
सिमी ने डिलीट किया पोस्ट
सिमी ने यह वीडियो तब शेयर किया जब दोनों अभिषेक और निमरत के रिलेशन की अफवाहें काफी तेज थीं। हालांकि इस वीडियो पर ना तो निमरत ने कोई रिएक्शन दिया है और ना ही अभिषेक बच्चन ने, लेकिन इस वीडियो के पोस्ट करने के कुछ देर बाद ही सिमी ग्रेवाल ने यह पोस्ट डिलीट कर दिया।
सिमी करती हैं अभिषेक की तारीफ
आपको बता दें कि सिमी ग्रेवाल जहां भी जाती हैं वह अभिषेक बच्चन की जमकर तारीफ करती हैं। सिमी ने एक पुराने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा था कि इंडस्ट्री के लोग इस बात से तो सहमत होंगे कि अभिषेक बच्चन एक अच्छे इंसान हैं। वहीं सिमी की इस बात की हामी भरते हुए फराह खान ने कही कमेंट कर लिखा- अभिषेक एक असली और नेक दिल इंसान हैं।
फैन्स को सता रही चिंता
आपको बता दें कि जब से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या के तलाक की खबर तेज हुई है फैन्स को काफी चिंता सता रही है। क्योंकि दोनों ही फैन्स के फेवरेट सितारे रहे हैं। दोनों की शादी को भी 17 साल हो चुके हैं। वहीं इतने लंबे समय बाद इस तरह की खबर सुन फैन्स को झटका लगा है।


Click it and Unblock the Notifications











