हीरोइन बनने के लिए भूख हड़ताल पर बैठी एक्ट्रेस, टॉपलेस सीन देकर मचाई थी सनसनी, रतन टाटा संग था अफेयर!

Simi Grewal Nude Scene: 70 और 80 के दशक में बड़े पर्दे पर अपना जादू चला देने वाली सिमी ग्रेवाल आज के समय में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। भले ही उन्होंने अपने करियर में काफी कम फिल्में की हो लेकिन देशभर में उन्होंने काफी ज्यादा सनसनी मचा दी थी।सिमी ग्रेवाल अपने जमाने की विवादित एक्ट्रेस मानी जाती है और आज हम आपको उनके कई विवादों के बारे में बताने वाले हैं।
सिमरिता ग्रेवाल है पूरा नाम
सिमी ग्रेवाल का जन्म पंजाब के लुधियाना में 17 अक्टूबर 1947 में हुआ था। उनका पूरा नाम सिमरिता ग्रेवाल है। एक्ट्रेस को बचपन से ही एक्टिंग का बहुत शौक था और यह माता-पिता को समझाना काफी ज्यादा मुश्किल था। जब सिमी ग्रेवाल के घर वालों ने एक्टिंग के लिए साफ मना कर दिया तो वह भूख हड़ताल पर बैठ गई।
टार्जन गोज टू इंडिया
बाद में 15 साल की उम्र में सिमी ग्रेवाल मुंबई आ गई थी और वह एक मूवी स्टार बनना चाहती थी। उनकी अंग्रेजी में पकड़ बहुत अच्छी होने की वजह से उनको टार्जन गोज टू इंडिया फिल्म में काम मिल गया था। यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई। बाद में उन्होंने राज कपूर से लेकर सत्यजीत रे जैसे फिल्म मेकर्स के साथ में भी काम किया।
सबसे बोल्ड एक्ट्रेस
लेकिन सिमी ग्रेवाल को अपने जमाने की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस माना जाता है और वह अपने वक्त से काफी ज्यादा आगे चलती थी। बताते चलें कि उन्होंने सिद्धार्थ फिल्म में एक टॉपलेस सीन देकर सनसनी मचा दी थी और काफी ज्यादा इसके चलते विवाद भी देखने को मिला था। इस सीन के दौरान वह शशि कपूर के साथ नजर आई थी।
अफेयर की लंबी लिस्ट
लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि सिमी ग्रेवाल के अफेयर की लिस्ट भी काफी लंबी है। बता दे की एक वक्त पर उनका नाम बिजनेस टाइकून रतन टाटा के साथ में भी जोड़ा गया था। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे। लेकिन अचानक से उन्होंने दूरियां बना ली और दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए।


Click it and Unblock the Notifications











