''सलमान खान ने किसी जानवर को नहीं मारा है.. सलमान किसी को बचा रहे हैं..''
Recommended Video

सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में 5 साल जेल की सजा सुनाई गई है। जिस पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने निराशा जाहिर की है कि सलमान ने कई अच्छे काम भी किये हैं, इसीलिए यह सजा उनके लिए गलत है। खैर, सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात सिमी ग्रेवाल ने की है। उन्होंने ट्विट किया है कि सलमान खान ने किसी जानवर को नहीं मारा है। उन्होंने गोली नहीं चलाई थी। बल्कि वे किसी और की गलती की सजा भुगत रहे हैं।
100 करोड़ क्लब में अजय देवगन की शानदार एंट्री
जी हां, सिमी ग्रेवाल ने लिखा कि- एक बात के लिए मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि सलमान खान किसी जानवर को कभी नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं। वो जानवरों को बहुत प्यार करते हैं। इस मामले के असली गुनहगार का खुलासा किया जाना चाहिए। किसी दूसरे के गुनाह को 20 सालों तक झेलना काफी लंबा समय है।

जाते जाते उन्होंने ये भी लिखा- सलमान खान के बीइंग ह्यूमन और दरियादिल होने की बात यहां कोई मायने नहीं रखती है। मुख्य बात यह है कि सलमान खान ने ट्रिगर नहीं दबाया था। उन्होंने क्राइम नहीं किया है। वो इमोशन में पड़कर किसी को बचा रहे हैं। बिना खुद के बारे में सोचे।


Click it and Unblock the Notifications










