मेगन मर्केल- प्रिंस हैरी के इंटरव्यू पर सिमी ग्रेवाल का रिएक्शन, मेगन को बताया 'झूठी और दुष्ट'
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने मशहूर टीवी पर्सनैलिटी ओपरा विनफ्रे को दिए इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किये हैं, जिसे सुनकर पूरी दुनिया में लोग हैरान हैं। जहां कुछ लोग इनके साथ खड़े हैं, वहीं कुछ ने मेगन और प्रिंस हैरी के बातों को झूठा करार दिया है। भारतीय फिल्म अभिनेत्री और होस्ट सिमी ग्रेवाल ने भी ट्विटर पर मेगन पर निशाना साधा और उनके बयानों की आलोचना की।
इंटरव्यू में मेगन ने बताया कि शाही परिवार उनके बेटे आर्ची को प्रिंस नहीं बनाना चाहता था, क्योंकि उसके जन्म से पहले उन्हें डर था कि कहीं उसका रंग ब्लैक ना हो। आर्ची के जन्म से पहले शाही परिवार ने प्रिंस हैरी से इस बारे में चर्चा की थी, जो उनके लिए काफी दर्दनाक था। हालांकि, मेगन ने इंटरव्यू में उस शख्स का नाम नहीं बताया, जिसने रंग को लेकर बात की थी।

इसके साथ ही उन्होंने और भी कई निजी बातें शेयर की हैं। मेगन ने खुलासा किया कि शाही परिवार से जुड़ने के बाद उनकी आजादी काफी कम हो गई थी। रॉयल परिवार में जिंदगी काफी अकेली थी।
उर्मिला मातोंडकर कमबैक के लिए हैं तैयार, कहा- 'जल्द मुझे आप बड़ी स्क्रीन पर देंखेगे'


Click it and Unblock the Notifications











