..................... 'चांदनी' और 'सिलसिला' जैसी फिल्मों के राइटर सागर सरहदी का निधन, बॉलीवुड ने दी श्रद्धांजलि | Silsila and chandni film writer director Sagar Sarhadi dies jackie Shroff & other bollywood celebs pays tribute - Hindi Filmibeat

'चांदनी' और 'सिलसिला' जैसी फिल्मों के राइटर सागर सरहदी का निधन, बॉलीवुड ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक सागर सरहदी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। निर्देशक और लेखक सागर सरहदी के निधन पर बॉलीवुड के सितारो ने भी श्रद्धांजलि दी। सागर सरहदी को कभी कभी, चांदनी, सिलसिला और बाजार जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता था। उनका बॉलीवुड जगत में खास योगदान रहा है। आज मनोरंजन जगत ने दिग्गज निर्देशक और लेखक को खो दिया। जावेद अख्तर से लेकर जैकी श्रॉफ समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया।

बताया जा रहा है कि सागर सरहदी पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते वह कुछ खा पी नहीं पा रहे थे। लंबी बीमारी के चलते ही रविवार की रात 87 वर्षीय निर्देशक का निधन हो गया। उन्होंने अंतिम सांसे मुंबई के सायन वाले घर में लीं। बताया जा रहा है कि आज उनका अंतिम संस्कार होगा जहां बॉलीवुड के कई सितारे पहुंच सकते हैं। लेकिना कोरोना के चलते तमाम गाइडलाइन को फॉलो किया जाएगा।

जावेद अख्तर ने जताया दुख

जावेद अख्तर ने जताया दुख

लेखक जावेद अख्तर ने भी सागर सरहदी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, दिग्गज थिएटर और फिल्म राइटर सागर सरहदी जिन्होंने कभी कभी, नूरी और बाजार जैसी शानदार फिल्मों का लेखन किया। आज वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। साथ ही जावेद अख्तर ने निर्देशक के परिवार को हिम्मत दी।

अशोक पंडित ने दी सूचना

अशोक पंडित ने दी सूचना

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी सोशल मीडिया पर निर्देशक सागर सरहदी के निधन पर दुख जताया। उनकी ढेर सारी शानदार फिल्मों को याद किया। साथ ही अशोक पंडित ने निर्देशक के निधन को फिल्म जगत का सबसे बड़ा नुकसान बताया।

जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ

अभिनेता जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर निर्देशक सागर सरहदी की फोटो शेयर की और दुख जताया।

बतौर लेखक

बतौर लेखक

बता दें कि सागर सरहदी अपने गांव एबटाबाद को छोड़कर दिल्ली आए। फिर वह मुंबई शिफ्ट हो गए। इसके बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। वह फिल्म बनाने के अलावा फिल्में लिखते भी थे, उन्होंने कई उर्दू की लघु कहानियां भी लिखीं।

ऐसे मिला फेम

ऐसे मिला फेम

सागर सरहदी को इंडस्ट्री में फेम यश चोपड़ा की साल 1976 में आई कभी कभी फिल्म से फेम मिला। जिसमें अमिताभ बच्चन और राखी नजर आए। सागर सरहदी ने अमिताभ बच्चन के साथ सिलसिला भी बनाई जो कि आज तक लोगों की जुबां पर हैं।

 ये फिल्में भी हैं

ये फिल्में भी हैं

मशहूर फिल्मों की बात करें तो उन्होंने कभी कभी, नूरी, चांदनी (श्रीदेवी-ऋषि कपूर-विनोद खन्ना), सिलसिला, फासले जैसी फिल्मों का निर्माण किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X