सही मायने में निडर थीं सिल्क लेकिन बेशर्म नहीं : विद्या बालन

Vidya Balan
अपने हॉट रोल के कारण में इन दिनों चर्चा में हैं अभिनेत्री विद्या बालन। अपने रोल को सही साबित करते हुए विद्या ने कहा कि उनका रोल एक सेक्स बम पर आधारित है जो वाकई में अपनी रियल लाईफ में काफी निडर और बेबाक की थी लेकिन मैं यह नहीं कह रही कि वो बेशर्म थी।

विद्या ने कहा कि एक अकेली औरत इस तरह की बेबाकी दिखाये तो लोग उसे बहुत बुरा-भला कहते हैं लेकिन उसी माहौल में सिल्क ने सफलता का स्वाद चखा और बखूबी अपनी जिंदगी जी। विद्या बालन ने यह बात इंडिया टीवी के मशहूर शो 'आप की अदालत' में कही।

आपको बता दें कि फिल्म 'डर्टी पिक्चर' रूपहले पर्दे पर पहुंच चुकी हैं। फिल्म को अभी तक मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली हैं। किसी को यह फिल्म देखकर सिल्क स्मिता की वास्तविक फिल्म देखने का मन कर रहा है तो किसी की नजर में फिल्म को जबरदस्ती अश्लीलता के सहारे बेचा जा रहा है। अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान विद्या ने जमकर ऊलला-ऊलाला पर लोगों को थिरकाया है।

विद्या ने आगे कहा कि मुझे लोग काफी इस फिल्म के लिए कह रहे हैं कि मैंने बहुत अश्लीलता दिखायी है लेकिन आप ही बताइये कि मैं एक अस्सी की दशक की हॉट डासिंग स्टार का रोल निभा रही थी, जो कि मैं साड़ी पहनकर तो नहीं कर सकती थी इसलिए मैंने जो भी किया है वो फिल्म की डिमांड के आधार पर किया है। इसलिए उन्हें नहीं लगता है कि उन्होंने कुछ गलत किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X