पहले से ही आजाद और खुले विचारों वाली थी सिल्क स्मिता : विद्या बालन

मिलन लूथरिया की फिल्म में सिल्क के जीवन को दिखाया गया है उन्होंने जो भी कुछ किया उसे पूरी शान से किया। वह हमेशा से ही बिंदास, और खुले विचार रखती थी। हो सकता है उनके कपड़ों को देख कर ही लोग उनके बारे में गलत सोचने लगे थे लेकिन वह आज के समय के हिसाब से पुराने समय में कपड़े पहनती थी।
विजय लक्ष्मी अपने समय में सेक्स सिंबल बन चुकी थीं। लगभग 200 फिल्मों में काम करने वाली स्मिता का नाम कई विवादों से अंत तक जुड़ा रहा। वह महज 33 साल की उम्र में ही दुनिया से चल बसी। कहा तो यह भी जाता है कि उन्होंने आत्महत्या की थी।
द डर्टी पिक्टर 1980 में फेमस रहे डांसिंग स्टार्स पर बेस्ड फिल्म है और सिल्क उस समय सबसे बड़ी स्टार थीं। एकता कपूर की इस फिल्म में नसीरूद्दीन शाह, इमरान हाशमी और तुषार कपूर लीड रोल पर हैं। इस फिल्म के बारे में विद्या का कहना है कि उन्होंने सिल्क की सदमा फिल्म ही देखी है। यह फिल्म सिल्क स्मिता के जन्मदिन यानि दो दिसंबर को रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











