कम उम्र में हुई शादी, शराबी पति से तंग आकर छोड़ा घर, इस हसीना को दिया फ़िल्मी दुनिया ने सहारा

सिल्क स्मिता का नाम तो आपने सुना ही होगा। बता दें कि यह वह नाम है जिसकी फिल्में थिएटर में आते ही लोगों की कतारें लग जाया करती थी। बता दें कि विद्या बालन की डर्टी पिक्चर देखने के बाद में सिल्क स्मिता की जिंदगी के कुछ राज तो आपको पता चल ही चुके होंगे। किस तरह से उन्होंने फिल्मों में एंट्री मारी और ऐसे ऐसे किरदारों में नजर आई कि उनकी जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती पिक्चर को डर्टी पिक्चर का नाम दे दिया गया। सिल्क स्मिता उसे दौर की मशहूर अदाकारा रह चुकी है जिस वक्त एक्ट्रेसेस अपनी इमेज का ख्याल रखने के चक्कर में एक्सपोज करने से पीछे हो जाती थी।
जीवन में आए उतार-चढ़ाव
लेकिन आपको बता दें कि सिल्क स्मिता बहुत अलग थी। उन्होंने फिल्मों में एक नया फ्लेवर एड किया। बता दें कि सिल्क स्मिता की जिंदगी बहुत ही फिल्मी रही क्योंकि उनके जन्म से लेकर शादी और फिल्मी दुनिया में आने तक के साथ-साथ मौत को गले लगाने तक की कहानी किसी थ्रिलर मूवी से कम नहीं रही। बहुत कम लोग जानते हैं कि सिल्क स्मिता का असली नाम विजयलक्ष्मी था। सिल्क स्मिता जैसे जैसे जवान हुई वैसे वैसे ही उनकी जिंदगी में नए उतार-चढ़ाव आने लगे।
शराबी पति से तंग आकर ससुराल से भागी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सिल्क स्मिता के माता पिता उनकी शादी करवा कर जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाह रहे थे। जिस वजह से एक्ट्रेस कि उन्होंने बेहद ही कम उम्र में एक शराबी मजदूर के साथ में शादी करवा दी। लेकिन सिल्क स्मिता के माता-पिता का बोझ तो उतर गया। मगर एक्ट्रेस की जिंदगी मानो नर्क हो गई थी। कुछ खबरों की मानें तो ससुराल में उनके साथ में कुछ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा था और इसी वजह से वह तंग आकर एक दिन वहां से भाग आई। जिसके बाद एक हीरोइन के घर उन्होंने काम करना शुरू किया और फिल्मी दुनिया में जाने का उन्हें रास्ता मिल गया।
4 साल में कर डाली 200 फिल्में
जैसे ही सिल्क स्मिता ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा है वैसे ही उनके करियर में रफ्तार पकड़ ली। उन्होंने महत्व 4 साल में 200 फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस की हर गाने के लिए फीस ₹50000 हुआ करती थी। जिस फिल्म में भी सिल्क अस्मिता नजर आ जाती वह एकदम से ही बदल जाती। बता दें कि कमल हासन और श्रीदेवी की फिल्म सदमा भी इसी का उदाहरण मानी जाती है। 'मुंद्रम पिराई' नामक एक तमिल फिल्म की रीमेक फ़िल्म सदमा है। जो कि थोड़ी स्लो और जज्बाती कहानी के रूप में दर्शाई गई थी।
1996 में हुआ निधन
बता दें कि इस फिल्म के मेकर्स कहानी में कुछ दिलचस्प ऐड करना चाह रहे थे और इसी वजह से उन्होंने सिल्क स्मिता से बेहतर और कोई विकल्प दिखाई नहीं। इस फिल्म में कुछ ही समय के लिए सिल्क स्मिता को देखा गया और इसी वजह से इसमें एक नया फ्लेवर ऐड हो गया। लेकिन आपको बता दें कि नार्थ से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली सिल्क स्मिता 23 सितंबर 1996 को दुनिया को अलविदा कह गई।


Click it and Unblock the Notifications











