सिक्किम की पहली मारवाड़ी फिल्म
सिक्किम में पीढ़ियों से रह रहे प्रवासी मारवाड़ी समाज के जीवन को रेखांकित करने वाली पहली मारवाड़ी फिल्म 'खोटो सिक्को' यहां 20 दिनों के भीतर बन कर तैयार हो गई है।
फिल्म के निर्देशक राकेश सोमानी के अनुसार फिल्म की शूटिंग 20 मई को शुरू हुई थी और 10 जून को समाप्त हो गई। यह फिल्म सितंबर महीने में रिलीज की जाएगी।
सोमानी ने यहां रविवार को संवाददाताओं को बताया, "फिल्म की सौ फीसदी शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म को राज्य के विभिन्न स्थलों पर फिल्माया गया है। फिल्म का आखिरी हिस्सा पश्चिम बंगाल और नेपाल में फिल्माया गया है।"


Click it and Unblock the Notifications











