..................... Sikander Teaser: Salman khan movie Sikander Teaser is out, you will see bhaijaan killer look - Hindi Filmibeat

Sikander Teaser: सिकंदर का टीजर हुआ आउट, दिखा सलमान खान का किलर लुक, फैन्स बोले- हिट है बॉस...

By Filmibeat Desk
Sikander Teaser

Sikander Teaser OUT: सलमान खान, बॉलीवुड के मेगास्टार, सिकंदर फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म को उनके करीबी दोस्त और लंबे समय से साथी साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। सिकंदर फिल्म का मच अवेटेड टीजर रिलीज हो चुका है और टीजर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

सिकंदर फिल्म की एक्साइटमेंट को बढ़ाने में पॉपुलर डायरेक्टर ए.आर. मुरुगडोस का हाथ भी है, जो अपनी शानदार कहानी कहने और एक्शन से भरपूर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

आज एक नया कदम उठाते हुए फिल्म के मेकर्स ने टीज़र को सिर्फ यूट्यूब पर ही रिलीज़ करने का फैसला किया है, ताकि दुनियाभर के दर्शकों को इस ग्रैंड फिल्म का बेहतरीन अनुभव मिल सके। यह फैसला फिल्म के विज़ुअल्स और प्रभाव पर फिल्ममेकर्स के गहरे विश्वास को दिखाता है, ताकि दर्शक अपने स्क्रीन से सिकंदर की भव्यता को पूरी तरह से एंजॉय कर सकें।

सिकंदर अपनी दिलचस्प कहानी, बड़े एक्शन सीन्स और सलमान खान की मजबूत प्रेजेंस के साथ इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनने वाली है। इसी वजह से फैंस सलमान खान की बड़े पर्दे पर शानदार वापसी को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान की सक्सेसफुल पार्टनरशिप में एक और माइलस्टोन साबित होने वाली है, इस जोड़ी की पिछली फिल्म, 'किक', 300 करोड़ रुपये की हिट साबित हुई थी। 'सिकंदर' इस पार्टनरशिप को नए मुकाम तक पहुंचाने का वादा करती है और 2025 के ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होने पर एक और बड़ी हिट बनने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X