'सिकंदर' की शूटिंग होने जा रही है शुरू, गजब के एक्शन अवतार में दिखेंगे सलमान खान

Sikander

Sikandar: साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ए आर मुरुगडोस द्वारा डायरेक्ट की जाने वाली सलमान खान स्टारर नई फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग 18 जून से मुंबई में शुरू होने जा रही है। बता दें कि फिल्म में इस बार जबरदस्त एरियल एक्शन सीन देखने को मिलने वाला है। फिल्म में कई ऐसे स्टंट होंगे जो फैन्स ने पहले कभी नहीं देखें होंगे।

समंदर के बीच में होगी फिल्म की शूटिंग
फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज यह है कि पहले शूटिंग शेड्यूल की शुरुआत एक शानदार एक्शन सीन के साथ होगी, जो समुद्र तल से 33,000 फीट ऊपर होगा, एक एयरक्राफ्ट पर, इसमें सलमान खान मौजूद होंगे। यह रोमांचक शुरुआत 'सिकंदर' के आने का ऐलान करती है।

फिल्म में नजर आएंगी रश्मिका
जैसे-जैसे 'सिकंदर' अपने पहले शेड्यूल की तैयारी कर रहा है, वैसे-वैसे ही फैन्स का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ता जा रहा है। यह पूरी ही फिल्म एक्शन और बेहतरीन स्टंट से भरी है। एक्शन और स्टंट पसंद करने वाले फैन्स को यह फिल्म बेहद पसंद आने वाली है। प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, सुपरस्टार सलमान खान और डायरेक्टर ए आर मुरुगडोस एक साथ काम कर रहे हैं। बता दें कि बतौर लीड एक्ट्रेस में आप रश्मिका मंदाना को देख पाएंगे।

कई प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं सलमान खान
फिल्म के टाइटल 'सिकंदर' ने पहले ही दर्शकों में उत्साह को बढ़ाते हुए, और उत्सुकता पैदा कर दी है। इस तरह से एक अद्भुत सिनेमाई सफर के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि सलमान खान की इस फिल्म के साथ अगले साल ईद 2025 और भी ज़्यादा रोमांचक होने वाली है। आपको बता दें कि इस फिल्म के अलावा सलमान खान नो एंट्री 2, इंशाल्लाह, बुलबुल मैरिज हॉल, दबंग 4 में नजर आने वाले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X