जेल, ट्रेन और एयरक्राफ्ट.. बड़े पर्दे पर बवाल मचाएगा सिकंदर, सलमान खान के फैंस को ईद का इंतजार!

Salman Khan Sikandar Action Scene- मेगास्टार सलमान खान अपने दमदार एक्शन सीन्स के लिए जाने जाते हैं। हर फिल्म में वो इस तरह के किरदार निभाते हैं कि लोग हैरान हो जाते हैं।
फिलहाल वो अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। इस वक्त सिकंदर को लेकर परत दर परत कई बातें सामने आ रही हैं। एक्शन को लेकर जो कुछ भी पता चला है वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। पता चला है कि सिकंदर में सलमान खान जो एक्शन करेंगे वो इसके पहले उन्होने कभी नहीं किया है।
सलमान खान का धमाका
वैसे तो काफी समय से सलमान खान को लेकर खबरें सामने आती रही हैं लेकिन इस वक्त जो खबर आ रही है वो आपको हैरान कर देगी। buzzzookaprime नाम के एक इंस्टाग्राम पेज की मानें तो सलमान खान इस फिल्म में काफी तगड़ा एक्शन करने वाले हैं।
सलमान खान को एयरक्राफ्ट, ट्रेन, हॉस्पिटल और जेल में दमदार एक्शन करते देखा जाने वाला है। ये एक्शन सीन्स इतने शानदार होंगे कि शायद ही आपने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आपने कभी देखा होगा।
सलमान खान के फैन इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर सिकंदर को लेकर चर्चा है और कहा जा रहा है कि ये फिल्म अच्छी खासी कमाई करने वाली है।
ईद पर होगी रिलीज
ईद 2025 के मौके पर सलमान खान अपने फैंस के लिए तोहफा लाने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं जो कि पहली बार उनके साथ स्क्रीन साझा करेंगी।
इसके पहले सलमान खान के साथ वो किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी है। रश्मिका मंदाना की भी फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि सलमान खान काफी तगड़ी वापसी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications