Sikandar Trailer Out: इंतजार हुआ खत्म, रिलीज हुआ सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का धांसू ट्रेलर

Sikandar Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman khan) इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर (Sikandar) को लेकर जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। फैन्स सलमान खान की फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस बार ईद के मौके पर ईदी देने के लिए सलमान खान अपने फैन्स के लिए ईद पर रिलीज कर रहे हैं अपनी फिल्म सिकंदर। भाईजान की फिल्म सिनेमाघरों में 30 मार्च को आ रही है धूम मचाने के लिए।
ईद से पहले फैन्स को मिली ईदी
फिल्म की रिलीज अभी दूर है, लेकिन फैन्स का इतना उत्साह और प्यार देखने के बाद मेकर्स ने ईद से पहले सलमान खान के चाहने वालों के लिए फिल्म के ट्रेलर को रिलीज करने का फैसला किया है। वहीं अब फैन्स का इंतजार खत्म हो गया है। मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। सिकंदर का धमाकेदार ट्रेलर। सिकंदर फिल्म में सलमान खान का जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिल रहा है वहीं दूसरी तरफ रश्मिका मंदाना के साथ सलमान खान के जबरदस्त डांस मूव्स फैन्स का दिल जीत रहे हैं।
देखने को मिलेगा जबरदस्त एक्शन सीन
ट्रेलर की शुरुआत से ही दमदार एक्शन सीक्वेंस, जबरदस्त डायलॉग्स और रंगीन डांस नंबर्स पूरी तरह से ध्यान खींच लेते हैं। लेकिन सिकंदर में असली शो स्टीलर सलमान खान ही हैं। अपनी करिश्माई और दमदार स्टाइल के लिए मशहूर सलमान इस फिल्म में कुछ नया लेकर आए हैं। चाहे एक्शन सीन में उनकी आंखों की इंटेंसिटी हो या इमोशनल मोमेंट्स में उनका स्वैग, हर फ्रेम में सलमान खान की मौजूदगी स्क्रीन पर अलग ही चमक बिखेरती है।
एक्शन के साथ ही फिल्म में मिलेगा जबरदस्त ड्रामा और रोमांस
सिकंदर में सलमान खान का अंदाज जितना रॉ है, उतना ही पावरफुल भी। उनका ट्रेडमार्क लार्जर-देन-लाइफ स्वैग इस किरदार में बदले की आग, प्यार और इंसाफ की लड़ाई के साथ पूरी तरह घुलता नजर आता है। फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं, क्योंकि ट्रेलर में ऐसे जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलते हैं, जो सलमान की डेडिकेशन को साबित करते हैं। ट्रेलर एकदम परफेक्ट बैलेंस दिखाता है, जहां हाई-स्टेक ड्रामा है, दिल छू लेने वाले इमोशंस हैं और धुआंधार एक्शन है। सलमान खान अपने हर अवतार में छा गए हैं-चाहे वो ग्रिटी वन-लाइनर्स हों या इंटेंस फाइट सीन्स हर सीन में वो फुल ऑफर्स में नजर आते हैं। ये ट्रेलर साफ-साफ बता देता है कि सिकंदर एक मास एंटरटेनर है, जो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाला है। वहीं रश्मिका मंदाना भी ट्रेलर में पूरी तरह छा गई हैं। उनकी एफर्टलेस चार्म और स्क्रीन प्रेजेंस जबरदस्त है, जो हर सीन में ध्यान खींच लेती है। खूबसूरत विजुअल्स के साथ उनकी नैचुरल ब्यूटी इस फिल्म में अलग ही ग्लो लाती है। रश्मिका अपने किरदार में जान फूंक देती हैं इसी वजह से फैन्स को उनकी फिल्में देखना बहुत पसंद है।
लंबी चौड़ी है फिल्म की स्टार कास्ट
बता दें कि सिकंदर फिल्म की स्टार कास्ट काफी लंबी चौड़ी है। ट्रेलर के रिलीज करने से पहले मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया था। जिसमें सलमान खान के साथ ही रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर, सत्यराज, काजल अग्रवाल, अंजिनी धवन, शरमन जोशी जैसे तमाम सितारे देखने को मिल रहे हैं। इस पोस्टर और ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म कितनी धमाकेदार होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications