Sikandar Teaser नहीं होगा रिलीज, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के बाद मेकर्स ने लिया फैसला!

Sikandar salman khan manmohan singh

Sikandar Teaser Postponed- सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा है और आज इस फिल्म का टीजर आने वाला था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बता दें कि सलमान खान की इस फिल्म का टीजर पोस्टपोन कर दिया गया है।

मेकर्स ने ये फैसला इसलिए लिया है क्योंकि 26 दिसंबर की रात को हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया। मनमोहन सिंह दो बार पीएम बने थे और काफी ज्ञानी व्यक्ति थे। सलमान खान और मेकर्स के इस फैसले का स्वागत लोगों ने किया है।

28 दिसंबर को रिलीज होगा टीजर

गौरतलब है कि सिकंदर का ये टीजर आज 11.07 मिनट पर रिलीज होना था लेकिन इसको अब पोस्टपोन करके 28 दिसंबर 11.07 मिनट के लिए शेड्यूल कर दिया गया है। जैसे ही नाडियाडवाला फिल्म्स ने इसका ऐलान किया लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''हमारे सम्मानित पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के दुख में हमें यह घोषणा करते हुए खेद है कि सिकंदर के टीज़र की रिलीज़ को 28 दिसंबर सुबह 11:07 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। शोक की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएँ राष्ट्र के साथ हैं। समझने के लिए धन्यवाद।''

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''अच्छा फैसला लिया गया है।'' एक ने लिखा, ''ठीक है सर लेकिन मैं सिकंदर का इंतजार नहीं कर सकता।'' एक ने लिखा, ''सलमान खान के फैंस असमंजस में हैं।'' एक ने लिखा, ''अच्छा फैसला है, पीएम रह चुके हैं।'' इस तरह से लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X