कश्मीरी बच्चों पर है 'सिंकदर'
निर्देशक पीयूष झा ने कश्मीर पर एक फिल्म सिकंदर बनाई है। यह फिल्म कश्मीर मुद्दे पर बनी दूसरी फिल्मों से काफी अलग है। उनका कहना है 'सिकंदर' बच्चों के नजरिए से कश्मीर के मौजूदा हालात को प्रस्तुत करती है।
झा ने यह भी कहा, "बुनियादी तौर पर यह फिल्म बच्चों की नजर से वादी के हालात बयां करती है। बच्चे देश की उम्मीद हैं और इसीलिए यह फिल्म प्रासंगिक है।"
सुधीर मिश्रा इस फिल्म का निर्माण कर रहें है। फिल्म में परजान दस्तूर और आयशा कपूर नाम के दो बाल कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में संजय सूरी और आर. माधवन जैसे कलाकार भी दिखेंगे।
गौरतलब है कि झा इससे पहले 'चलो अमेरिका' और 'किंग ऑफ बॉलीवुड' नाम से दो हास्य प्रधान फिल्में बना चुके हैं।
ayesha kapoor आयशा कपूर आर माधवन परजान दस्तूर पियूष झा बालीवुड संजय सूरी सिंकदर bollywood parzan dastur piyush jha r madhavan sanjay suri sikandar


Click it and Unblock the Notifications