Sikandar- सलमान खान की सिकंदर में रश्मिका मंदाना की एंट्री, ऐलान होते ही उछल पड़े फैंस!

सबसे पहले 'एनिमल' और 'पुष्पा' जैसी सुपरहिट फिल्में देकर, अब रश्मिका मंदाना, सलमान खान के साथ साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'सिकंदर' में नजर आएंगी, जिसे ए.आर. मुरुगडोस द्वारा डायरेक्ट किया जाना है।
यह फिल्म ईद 2025 के मौके दस्तक देने वाली है। हाल ही में 'एनिमल' और 'पुष्पा' जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद, रश्मिका मंदाना फिर से दर्शकों को 'सिकंदर' में एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं।
उनकी अनोखी कशिश और बेजोड़ टैलेंट ने पहले ही देश भर में दिलों को जीत लिया है, जो नाडियाडवाला के नए प्रोजेक्ट के लिए उन्हें परफेक्ट बनाता है। सलमान और रश्मिका की अनोखी जोड़ी फैन्स को ईद 2025 पर क्या नया दिखाने वाली है, इसके लिए सब बेहद उत्साहित हैं।
प्रोडक्शन हाउस ने सोशल हैंडल पर ऑफिशियल तौर पर इस खबर की घोषणा की है। 'सिकंदर' सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की जोड़ी को फिर से साथ लेकर आई है, जिन्होंने इससे पहले किक, जुड़वा और मुझसे शादी करोगी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया था।
इसके अलावा, ए.आर. मुरुगडोस, जिन्हें गजनी और हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी जैसी बेहतरीन फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है, इस प्रोजेक्ट में अपना जादुई स्पर्श जोड़ रहे हैं, जो एक ना भूलने वाली फिल्म के अनुभव की गारंटी देता है।
'सिकंदर' टाइटल ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है, यह दर्शकों के मन में रोमांच और जिज्ञासा जगाता है, जिससे दर्शक जादू को देखने के लिए उत्सुक हो जाते हैं। पहले कभी न देखे गए असाधारण सिनेमाई रोमांच के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि ईद 2025 अब और भी ज़्यादा दमाकेदार होने जा रही है!


Click it and Unblock the Notifications