Sikandar First Look- सलमान खान के फैंस मिला तोहफा, जिम से भाईजान ने पोस्ट कर दिया फर्स्ट लुक!

Sikandar First Look- मेगास्टार सलमान खान के फैंस उनकी धमाकेदार वापसी के इंतजार में हैं। सभी जानते हैं कि आने वाली ईद 2025 में एक तगड़ा धमाका होने वाला है जिसका नाम सिकंदर है।
इस फिल्म से भाईजान कमाई के सारे रिकॉर्ड्स फिर से तोड़ने के लिए आ रहे हैं। लेकिन अब सलमान खान ने अपने फैंस को एक तोहफा दे डाला है। उन्होने सिकंदर से अपना फर्स्ट लुक साझा किया है जो कि सामने आते ही आग की तरह वायरल हो रहा है।
इस लुक की बात करें तो वो जिम में नजर आ रहे हैं और किलर मसल्स लोगों को दिखाते हुए नजर आ रहे हैँ। सुपरस्टार ने 'सिकंदर' के सेट से पहला लुक साझा करके इंटरनेट पर धूम मचा दी है।
साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म में सलमान खान के किरदार को लेकर चर्चा हो रही है। फिल्म को गजनी डायरेक्टर एआर मुरुगदॉस निर्देशित कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान एक अलग तरह किरदार में नजर आने वाले हैं।
फिल्म के एक्शन को लेकर भी चर्चा है और पता चला है कि ये काफी ताबड़तोड़ होने वाला है। सलमान खान के साथ इस फिल्म में रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं।
क्या बोले लोग
सिकंदर का फर्स्ट लुक देखते ही लोग हैरान हैं और लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "सिकंदर के लिए इंतजार नहीं कर सकता! सलमान खान हमेशा अपना ए-गेम लाते हैं, और मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि इस फिल्म में क्या है.. एक्शन और ड्रामा लाओ!'' एक ने लिखा, ''ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर लोडिंग।'' एक ने लिखा, ''सलमान खान दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक हैं और अपने काम की वजह से उनका काफी सम्मान किया जाता है।'' एक ने लिखा, ''1000 करोड़ की फिल्म।''


Click it and Unblock the Notifications