Sikandar: लंदन में सलमान खान की 'सिकंदर' देख झूम उठे फैन्स, थिएटर में किया जबरदस्त डांस

Sikandar: फैन्स जिस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे आखिरकार वह पल आ चुका है। सलमान खान की फिल्म सिकंदर रिलीज हो चुकी है। साजिद नाडियाडवाला के विजन और मास्टर स्टोरीटेलर ए.आर. मुरुगदॉस के डायरेक्शन में बनी 'सिकंदर' 9 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर चुकी है। ऐसे में फिल्म उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म पहले दिन 28 से 30 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा पार कर सकती है।
सलमान खान की फिल्म देख झूम उठे फैन्स
सलमान खान की फिल्म रिलीज होते ही लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं, लेकिन फिलहाल तो एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म लंदन में रिलीज हो चुकी है और फिल्म देखने के बाद फैन्स का उत्साह काफी बढ़ गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान की फिल्म देख फैन्स थिएटर में ही जश्न मना रहे हैं।
Just watched #Sikandar in London, and it was an incredible film and experience!! @BeingSalmanKhan delivers a magnificent performance, supported by excellent BGM, imagery and plot! Excellent cast, including @iamRashmika! Whole cinema was bouncing #SikandarReview #SalmanKhan𓃵 pic.twitter.com/G9GQMoeeaf
— SD (@ShahidDharamsi) March 30, 2025
लंदन के सिनेमाघरों में हो रहा सिकंदर के गानों पर डांस
दरअसल शाहिद नाम के एक शख्स ने अपने एक्स एकाउंट पर लदंन से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फैन्स सिकंदर के गाने बम-बम भोले पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। फैन्स का एक्साइटमेंट देखकर लगता है कि फैन्स को सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर कितनी पसंद आई है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा गया है कि- 'लंदन में अभी-अभी सिकंदर देखी और यह अविश्वसनीय फिल्म का अनुभव था। सलमान खान ने बेहतरीन एक्टिंग की है। जिसे बेहतरीन बीजेएम, इमेजरी और कथानक ने सहारा दिया है। रश्मिका की एक्टिंग की बहुत शानदार थी। पूरा सिनेमाघर झूम उठा है।' बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का जबरदस्त रिस्पांस देखने को मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications