मैं रूढ़िवादी नहीं हूं: आयशा कपूर
निर्देशक पीयूष झा की हाल ही में प्रदर्शित फिल्म 'सिकंदर' में रूढ़िवादी कश्मीरी लड़की का किरदार निभाने वाली 14 वर्षीया अभिनेत्री आयशा कपूर का कहना है कि वह असल जिंदगी में रूढ़िवादी नहीं हैं।
आयशा ने कहा, "मैं फिल्म में अपने चरित्र को असल जिंदगी से नहीं जोड़ सकती क्योंकि मैं ठीक इससे विपरित हूं। फिल्म में मैंने नसरीन नामक एक रूढ़िवादी लड़की का किरदार निभाया है, जो मेरी जिंदगी से बिल्कुल अलग है।"
फिल्म 'ब्लैक' में अंधी और बहरी लड़की का किरदार निभाकर दर्शकों और फिल्मी आलोचकों का दिल जीतने वाली वाली आयशा ने कहा कि वह खुद को रूढ़िवादी विचारों से दूर रखती हैं। उन्होंने कहा, "बचपन से ही मैं जिस माहौल में पली-बढ़ी हूं, उसमें सभी धर्मो के लोग रहे हैं। इसी वजह से मैं आधुनिक हूं। मैं आधी जर्मन हूं, जिस वजह से मेरे विचार अलग हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











