lawrence bishnoi ने सलमान खान को फिर दी जान से मारने की धमकी, लगाया गंभीर आरोप,बोला- 'पैसे भी किए थे ऑफर'

lawrence bishnoi: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोप में जेल में बंध आरोपी लॉरेंस बिश्नोई ने हाल ही में केस को नया मोड़ देते हुए सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनको जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही लॉरेंस बिश्नोई ने एक्टर को लेकर यह भी साफ कर दिया है कि बदला जरुर लिया जाएगा, अभी बदला लिया नहीं हैं। इसके बाद फिर से सिंगर के मर्डर केस लाइफ लाइट में आ गया है।
जाहिर है कि इस सिद्धू मर्डर केस में कई सारे खुलासे हुए और गैगस्टर के नाम भी सामने आए, इस केस का मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई ने मर्डर केस के साथ सलमान खान पर भी खूब सारे आरोप लगाए और उनको जाने से मारने की धमकी दी, दोबार फिर से लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को धमकी दी है, और कई सारे आरोप भी सलमान पर लगा दिए हैं।
लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को लेकर कहा है कि- हम सलमान खान का घमंड तोड़ेंगे। आगे बिश्नोई ने कहा कि, ब्लैक बक मामले को लेकर हमारे समाज के लोग से सलमान खान माफी मांग लें, नहीं तो उसका भी ठोस जवाब दिया जाएगा।
सलमान खान को लेकर फिर से धमकी देते हुए पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला की मौत का मामला एक बार फिर से गरमा गया है, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने बड़ा खुलासा किया है और बताया कि अपने भाई विक्की मिड्दुखेरा की मौत का बदला लेने के लिए हमने सिद्धू मूसेवाला को मरवाया था।
गौरतलब है कि, मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या बीते साल 29 मई 2022 को हुई थी। इस दौरान सरेआम सिद्धू मूसेवाला को एक47 बंदूकों की गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार गया था। जिसके बाद गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या का जिम्मेदारी ली।
इस मर्डर से हर तरफ हलचल मच गई थी और हर कोई पंजाबी सिंगर की मौत के बाद दुखी हुआ था क्योंकि यह मर्डर बहुत ही बुरी तरीके से किया गया था, मर्डर के बाद कई सारे नए नए खुलासे आज तक होते आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications
