..................... टाइम्स स्क्वायर पर छाया सिद्धू मूसेवाला का नवजात भाई, वायरल वीडियो देख चौड़ी हुई फैंस की छाती! Sidhu Moosewala's newborn brother seen in Times Square, Fans' hearts swelled after this video! - Hindi Filmibeat

टाइम्स स्क्वायर पर छाया सिद्धू मूसेवाला का नवजात भाई, वायरल वीडियो देख चौड़ी हुई फैंस की छाती!

sidhu moosewala

रैपर सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद जिस तरह का माहौल उनके फैंस के बीच था वो बताया नहीं जा सकता। लेकिन हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि उनके भाई ने जन्म ले लिया है तो ये सभी के लिए काफी सुकून देने वाला था।

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता, बलकौर सिंह और चरण कौर को हाल ही में एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है। उनके माता-पिता ने नवजात शिशु का नाम शुभदीप रखा है। जो कि उनके भाई शुभदीप सिंह सिद्धू के नाम पर है जिन्हें लोकप्रिय रूप से सिद्धू मूसेवाला कहा जाता है।

अब कुछ ऐसा हुआ है कि सिद्धू मूसेवाला के फैंस काफी खुश हो गए हैं। दरअअसल सिद्धू मूसेवाला के नवजात भाई का चेहरा न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर दिखाया गया है।

क्या बोले लोग

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, "सिद्धू मूसेवाला के लिए बड़ा पल है, उनके पिता और नवजात शिशु की तस्वीर न्यूयॉर्क के टाइम स्क्वायर में चमक रही है।" इसके अलावा एक ने लिखा, "टाइम्स स्क्वायर के लिए ये बड़ा पल।" एक का कहना था, "जन्मा सितारा...पंजाब का गौरव।" एक ने लिखा, 'भाग्यशाली'। इस तरह से लोग लगातार रिएक्शन कर रहे हैं। हालांकि अभी तक सिद्धू मूसेवाला के माता पिता की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन इसपर नहीं आया है।

जन्म के बाद विवाद

आईवीएफ की सहायता से सिद्धू मूसेवाला की मां इस उम्र में मां बनी थीं। इसके बाद लगातार नवजात बच्चे को लेकर पंजाब सरकार भी सवाल पूछ रही है। सिद्धू के पिता ने कहा था कि उनको सरकार के द्वारा कई सवाल पूंछकर परेशान किया जा रहा है। हालांकि उनके पास आईवीएफ के सभी डॉक्यूमेंट्स हैँ। देखने वाली बात होगी कि सिद्धू के पिता इसपर क्या रिएक्शन देते हैं।

Read more about: sidhu moosewala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X