हत्या के 3 साल बाद फैन से मिलने धरती पर लौटे Sidhu Moosewala? दावे ने हिलाया इंटरनेट, ये है पूरी सच्चाई

Sidhu Moosewala with Fan- सिद्धू मूसेवाला आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके गाने हमेशा के लिए अमर हैं। इंडिया के अलावा भी कई देशों में उनके लाखों करोड़ो फैंस मौजूद हैं। लेकिन कई बार फैंस अपने पसंदीदा स्टार की दीवानगी में ना यकीन करने वाली बातें कह जाते हैं।
इस वक्त एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक फैन को सिद्धू मूसेवाला के बगल में खड़े हुए देखा जा सकता है। इस फैन का कहना है कि सिद्धू मूसेवाला खुद उससे मिलने के लिए आए थे। लेकिन फैन का दावा ये है कि ये तस्वीर हाल ही की है जबकि सिंगर के निधन को 3 साल हो गए हैं।
निधन के बाद मिलने आए सिद्धू मूसेवाला?
फेसबुक पर इस तस्वीर को Manjesh Prajapati नाम के एक शख्स ने साझा किया है। इस शख्स का दावा है कि निधन के बाद सिद्धू मूसेवाला धरती पर वापस सिर्फ उससे मिलने के लिए आए थे। फैन ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, ''मैं सिद्दधू मूसेवाला का बहुत बड़ा फैन था, कल जब उनकी बेहद याद आई तो वो मुझसे मिलने धरती पर लौटे। एक तस्वीर क्लिक करवाई और चले गए। अब कुछ लोग कहेंगे कि ये एआई जनरेटेड है। क्या कर सकते हैं, अपनी अपनी सोच है। I miss You सिद्धू पाजी..।'' अब लोग भी इसपर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या है इस तस्वीर की सच्चाई?
अगर ये तस्वीर 2022 से पहले ही की होती तो इस पर यकीन किया जा सकता था। हालांकि फैक्ट चेक करने पर पता चला है कि तस्वीर पूरी तरह से फर्जी है और एआई की मदद से बनाई गई है। ऐसी तस्वीरें फैंस अक्सर चैट जीपीटी से बनाते हैं।
सिद्धू मूसेवाला की हत्या
29 मई 2022 को पंजाबी सिंगर की कार के अंदर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी पंजाबी मूल के कनाडाई गैंगस्टर सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ने ली थी। गोल्डी को लॉरेंस का काफी करीबी माना जाता है। फिलहाल सिद्धू मूसेवाला इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन फैंस के दिलों में जिंदा है।
आप देखिए ये पोस्ट जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications












