धूमधाम से मनाया गया सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का जन्मदिन, पिता बोले- बड़े बेटे की कमी पूरी नहीं हो सकती...

Sidhu Moosewala

Sidhu Moosewala younger brother first birthday celebration: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप जब से हुए हैं तब से ही वह लगातार सुर्खियों में बने हैं। बता दें कि सिद्दू के छोटे भाई का जन्म पिछले साल 17 मार्च को हुआ था। IVF के जरिए सिद्धू मूसेवाला की मां ने बेटे को जन्म दिया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। छोटे सिद्धू के जन्म के बाद से उनकी कई तस्वीरें सामने आईं कभी वह खेलते नजर आए तो कभी वह माता पिता के गोद में बैठे दिखे।

Take a Poll

धूमधाम से मनाया गया छोटे सिद्धू का जन्मदिन
बता दें कि आज 17 मार्च है और शुभदीप का पहला जन्मदिन भी है। वहीं बेटे के पहले जन्मदिन पर घरवालों ने भारी फंक्शन भी रखा। घरवालों ने शुभदीप के पहले जन्मदिन के मौके पर एक बड़ी पार्टी आयोजित की जिसमें तमाम नामी हस्तियां मेहमान और कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी उनके घर पहुंचे। सभी ने मिलकर बेटे का केक कटवाया।

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को आई सिद्धू की याद
चन्नी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- जब मैं कमरे में आया तब मैंने देखा सामने की दीवार पर सिद्धू की तस्वीर थी। मुझे ऐसा लगा कि जैसे वह कह रहा हो कि अलविदा, मैं यहां हूं। फिलहाल तो मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मैं छोटे सिद्धू के जन्मदिन के मौके पर उनके घर पहुंचा। हमें खुशी है कि शुभदीप के आने से घर में खुशियां लौट आई हैं।

सिद्धू के पिता ने कही ये बात
वहीं शुभदीप के पिता ने कहा- एक बड़ा घाव भर गया है। बड़े बेटे की कमी तो कभी भी पूरी नहीं हो सकती है, लेकिन शुभदीप के आने से कुछ राहत मिली। अब हम इसे ऐसे ही ले रहे हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री के घर आने से खुशियां खास हो गईं।

FAQs
सिद्धू मूसेवाला को किस गाने के लिए मिला था अवॉर्ड ?

सिद्धू मूसेवाला ने ब्रैम्पटन में रहते हुए अपना पहला गाना जी वैगन रिलीज किया था। इस गाने को लोगों से बेहद प्यार मिला था। इसके बाद साल 2018 में उन्होंने कनाडा में लाइव शो करने शुरू किए इसके बाद उनकी गैंगस्टर रैप ने सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार दिलवाया। फिर उन्हें इस्सा जट्ट के लिए पीटीसी पंजाबी म्यूजिक अवॉर्ड्स में बेस्ट न्यू एज संसेशन अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था।

Filmibeat Entertainment

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X