इस गलती से हुई सिद्धू मूसेवाला की हत्या? 2 साल बाद सुप्रीम कोर्ट में पंजाब सरकार का कुबूलनामा!

सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या को आज 2 साल होने वाले हैं लेकिन उनके फैंस आज भी यकीन नहीं कर पाते हैं कि वो अब इस दुनिया में नहीं है। उनको लेकर आए दिन कुछ ना कुछ नया अपडेट सामने आता रहती है।
इस वक्त भी कुछ ऐसा पता चला है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। सुप्रीम कोर्ट में पंजाब की सरकार ने हत्या के 2 साल बाद उस कारण को कुबूल किया है जिसकी वजह से सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई।
एबीपी न्यूज के मुताबिक पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कुबूला है कि उनके द्वारा सुरक्षा में कमी की गई जिस वजह से सिद्धू की मौत हुई। पंजाब सरकार के वकील एडवोकेट जनरल गुरमिंद्र सिंह गैरी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में इस बात को स्वीकार किया है। इसके बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
एक यूजर ने लिखा है, ''स्वीकार करना चाहिए अपनी गलती को.... गुड वर्क।'' एक ने लिखा, ''लीजेंड सिद्धू मूसेवाला।'' एक ने लिखा, जो'' होना था वो हो गया।'' एक ने लिखा, ''जाने दो वैसे भी वो खालिस्तान का सपोर्टर था।'' एक ने लिखा, ''हमारा हीरो था सिद्धू मूसेवाला।'' एक ने लिखा, ''कुबूल करके अब क्या होने वाला है।'' इस तरह से लोग लगातार बातें कर रहे हैं।
विवाद का रहते थे हिस्सा
सिद्धू मूसेवाला एक फेमस पंजाबी सिंगर थे। वो आए दिन किसी ना किसी विवाद का हिस्सा बने रहते थे। उनके गानों में अक्सर विरोधाभास होता था, जो किसी को भी उकसा सकता था और इसी वजह से सिद्धू मूसेवाला के कई शोज अक्सर कैंसिल कर दिए जाते थे। लेकिन सिद्धू कभी रुके नहीं और उनका दमदार अंदाज लोगों को हर बार अपनी ओर आकर्षित करता रहा। सिद्धू मूसेवाला अपने गानों का प्रोडक्शन खुद करते थे और साथ ही उसे लिखते भी थे। सिद्धू खासतौर पर युवा वर्ग में काफी ज्यादा पॉपुलर।


Click it and Unblock the Notifications











