Sidhu Moosewala के घर गूंजने वाली हैं किलकारियां, 58 साल की चरण कौर देंगी इतने बच्चों को जन्म

Sidhu Moosewala

Sidhu Moosewala Mother Hospitalised: शुभदीप सिंह उर्फ ​​सिद्धू मूसेवाला के परिवार में जल्द ही नए मेहमान का स्वागत होने की संभावना है। सिद्धू की गर्भवती मां चरण कौर को चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इतने बच्चों को देंगी जन्म

पिछले महीने ही यह खबर आई थी कि सिद्धू मूसेवाला की मां ने IVF तकनीक की मदद से दोबारा मां बनने की ठानी है और अब उनकी जल्द ही डिलीवरी भी होने वाली है। सामने आई खबरों की मानें तो सिद्धू मूसेवाला की मां इस बार जुड़वा बच्चे पैदा कर सकती हैं।

इसलिए लिया प्रेग्नेंसी का फैसला

सिद्धू की मौत के बाद परिवार के लोग काफी अकेले हो गए थे। क्योंकि सिद्धू उनका इकलौता बेटा था। इसलिए मां चरण कौर ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) तकनीक का सहारा लिया है। हालांकि, पारिवारिक सूत्रों ने इसे रूटीन चेकअप बताया है।

सिद्धू मूसेवाला ने लड़ा था चुनाव

सिद्धू मूसेवाला ने 2022 में कांग्रेस के टिकट पर मानसा से चुनाव लड़ा था। इस दौरान उनकी मां चरण कौर ने कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर शपथ पत्र भरा था। तब चरण कौर ने अपनी उम्र 56 साल बताई थी। इस हिसाब से उनकी उम्र अब करीब 58 साल और पिता बलकौर सिंह की उम्र करीब 60 साल है।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या

29 मई 2022 की शाम मानसा के जवाहरके गांव में मूसेवाला की 6 शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मूसेवाला तब 28 साल के थे। इस हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। इस पूरी साजिश को कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने अंजाम दिया। जिसमें लॉरेंस का भाई अनमोल और भतीजा सचिन थापन भी शामिल थे।

क्या करते थे सिद्धू मूसेवाला

सिद्धू मूसेवाला एक फेमस पंजाबी सिंगर थे। वो आए दिन किसी ना किसी विवाद का हिस्सा बने रहते थे। उनके गानों में अक्सर विरोधाभास होता था, जो किसी को भी उकसा सकता था और इसी वजह से सिद्धू मूसेवाला के कई शोज अक्सर कैंसिल कर दिए जाते थे। लेकिन सिद्धू कभी रुके नहीं और उनका दमदार अंदाज लोगों को हर बार अपनी ओर आकर्षित करता रहा।

सिद्धू मूसेवाला अपने गानों का प्रोडक्शन खुद करते थे और साथ ही उसे लिखते भी थे। सिद्धू खासतौर पर युवा वर्ग में काफी ज्यादा पॉपुलर थे और कइयों के तो आइकन भी थे। उनकी हत्या के बाद, उनके जो भी गाने रिलीज हुए और तुरंत हिट हो गए।

Read more about: sidhu moosewala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X