यूट्यूब के 7 गानों में नंबर 1 बना सिद्धू मूसेवाला का ये लेटेस्ट रिलीज, भोजपुरी, मराठी, मलयाली सब पीछे..
YouTube Top 7 Trending Song: सिद्धू मूसेवाला आज भले ही इस दुनिया में नहीं है लेकिन यूट्यूब पर उनके गाने रिलीज होकर बवाल करते रहते हैं। कहा जाता है कि निधन से पहले उन्होने ढेरों गाने रिकॉर्ड करके रखे हुए हैं।

लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है कि यूट्यूब के 7 ट्रेंडिंग गानों में से नंबर 1 पर सिद्धू मूसेवाला का गाना ही है। जी हां, 27 अप्रैल को एक गाना रिलीज हुआ था जिसका टाइटल 'आइज ऑन मी है', इस गाने ने रिलीज के बाद धमाका कर दिया है और आज भी नंबर 1 ट्रेंडिंग लिस्ट में हैं।
इन 7 गानों में कुछ पुराने आमिर खान के गाने हैं तो कुछ भोजपुरी और मराठी गाने भी हैं। लेकिन जो इंगेजमेंट सिद्धू मूसेवाला के इस गाने पर है वो किसी में भी नहीं है।
आईज ऑन मी
सिद्धू मूसेवाला के इस गाने को रिलीज हुए अभी 3 दिन भी पूरे नहीं हुए हैं लेकिन अब तक यूट्यूब पर इस गाने को खबर लिखे जाने तक 11,327,127 व्यूज मिल चुके हैं और लोग लगातार कमेंट्स भी कर रहे हैं। 1.3 मिलियन लाइक्स के साथ ये गाना नंबर वन पर काबिज है और व्यूज काफी रफ्तार के साथ बढ़ रहे हैं। बता दें कि गैंगस्टर्स के द्वारा सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी लेकिन अपने म्यूजिक के दम पर वो आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं।
ये गाने हैं ट्रेंडिंग
इन सबसे अलावा दूसरे नंबर पर एक मलायाली गाना है जिसका टाइटल 'कोचु कुंजिताचनोरू' (रीमिक्स) है।
इसके अलावा तीसरे नंबर पर ईशा मालवीय और संजू राठौड़ का गाना 'बैंगल्स' है जो कि काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा भोजपुरी गाना 'बिगहा के बिगहा', 'दिल ने तेरा नाम लिया', आमिर खान का 'शीशा चाहे टूट भी जाए' और अक्षय कुमार का गाना 'वो तसव्वुर का आलम' शामिल है। टॉप 7 ट्रेंडिंग लिस्ट ने धमाका किया हुआ है। सोशल मीडिया पर इस गानों को लेकर चर्चा है लेकिन सिद्धू मूसेवाला का कोई जोड़ नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications