Sidhu Moosewala के भाई के पैदा होते ही सोशल मीडिया पर मना जश्न, लोगों ने ऐसे किया सलिब्रेट

Sidhu Moosewala Brother Birth: 17 मार्च के दिन सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने सिंगर के फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दे दी है। सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है और इस खबर के साथ परिवार में खुशियां लौट आई हैं।
सिद्धू मूसेवाला के घर में किलकारी गूंजते ही फैंस के बधाइयों का तांता लग गया है।दिवंगत गायक के पिता बलकौर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की और खबर की पुष्टि की।
इस फोटो में उन्हें नवजात शिशु को गोद में लिए, अपने दिवंगत बड़े बेटे की फ्रेम की हुई तस्वीर के सामने बैठे देखा जा सकता है। उनके सामने केक भी रखा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मां 58 साल की हैं और पिता 60 साल के हैं। उन्होंने फोटो को पंजाबी में कैप्शन दिया। इसका अनुवाद इस प्रकार है, "शुभदीप से प्यार करने वाली लाखों आत्माओं के आशीर्वाद से, सर्वशक्तिमान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी झोली में डाल दिया है। वाहेगुरु के आशीर्वाद से, परिवार स्वस्थ है और सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार के लिए उनका आभारी है।"
आइए नजर डालते हैं उन ट्वीट्स पर जिनमें फैंस की खुशी साफ देखने को मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications