Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में नया खुलासा, सामने आया हत्यारे का नाम

Sidhu Moose Wala: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में चौकाने वाला नया खुलासा हुआ है। केस में नया खुलासा हुआ और हत्यारे का नाम सामने आ गया। हाल ही में एक इंटरव्यू में सिद्धू की मौत के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कई खुलासे किए हैं।
गौरतलब है कि, मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई की हत्या कर दी गई थी। यह ऐसी घटना थी, जिसने पूरे देश में न केवल उनके फैंस को, बल्कि पूरी इंडस्ट्री को भी दहला दिया था। इस हत्या को लेकर कई सारे नामों का खुलासा हुआ था और कई सारे केस भी सामने आए परंतु अब नया नाम सामने आया है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में सिद्धू की मौत के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने हत्या का आरोपी गोल्डी बरार को बताया दरअसल बात ऐसी है कि, हाल ही में सिद्धू के केस में दोषी माने जाने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से दिए एक मीडिया इंटरव्यू में सभी सवालों के जवाब दिए हैं।
जब लॉरेंस ने पूछा गया कि विक्की को मरवा कर सिद्धू मूसेवाला को क्या फायदा था? लॉरेंस ने जवाब दिया कि, इस सवाल के जवाब में बिश्नोई ने कहा कि शायद मूसेवाला गैंगस्टर बनना चाहता था। वह अपने गानों को सच करना चाहता था गानों को लेकर, हमें इसके गानों से कभी भी कोई दिक्कत नहीं थी। विक्की की हत्या से पहले हमारी इससे कोई दुश्मनी नहीं थी। गोल्डी भाई ने मुझे कहा था कि यह हमारा दुश्मन है। अगर यह टिकता है तो ठीक नहीं तो इसकी कन्नी काट दो..। विक्की के मर्डर के बाद से हमें सिद्धू मूसेवाला से दिक्कत हुई।
जब उनसे पूछा गया कि क्या सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराना अपराध नहीं है? तो इस पर बड़ी ही शांति से लॉरेंस ने कहा, विक्की के मर्डर में इसकी इनवोल्वमेंट थी और यह जेल में हमारे एंटी लोगों को सपोर्ट करता था। इसकी कांग्रेस में भी काफी अच्छी पकड़ थी, तो हमारे गैंग वाले इसके खिलाफ थे।
जब लॉरेंस से पूछा गया कि क्या वह यह कहना चाह रहे हैं कि सिद्धू के मर्डर की प्लानिंग के बारे में उनको कुछ भी पता नहीं था? तो वह बोले, 'मूसेवाला हमारे एंटी गैंग को मजबूत कर रहा था। गोल्डी से मैंने कहा था कि मूसेवाला हमारा दुश्मन है। मैं विक्की मिड्डूखेड़ा के मर्डर से खफा था और उस मर्डर में मूसेवाला भी शामिल था।
तो इस केस को लेकर फिर से नए नए पहलू सामने आए और केस में नए खुलासे हुए। मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस एक वक्त पर काफी चर्चा में रहा था, और आज तक इस केस में कई सारे खुलासे होते आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications












