Sidhu Moose Wala का हत्यारा विदेश से गिरफ्तार, इस देश से भारत लाया गया 'बिश्नोई'

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या कांड के मुख्य आरोपियों में से एक सचिन बिश्नोई को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि सचिन को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने अजरबैजान के बाकू से भारत प्रत्यर्पित किया है।
इसकी जानकारी सामने आते ही धमाका हो गया है और इसको एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। हत्या के बाद से ही सचिन विदेश में छिपा था और इस वक्त वो भारत आ चुका है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार की तरफ से इसको लेकर अभी किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं सामने आया है।
इस बात का जानकारी देते हुए एएनआई ने ट्वीट किया है, ''दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल द्वारा सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन बिश्नोई को बाकू, अजरबैजान से भारत प्रत्यर्पित किया गया: स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल।''
सचिन की बात करें तो वो बाहर रहकर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग का काम करता था। इसके बाद लोगों के बीच चर्चा हो रही है कि क्या बाकी आरोपी भी जल्दी ही गिरफ्तार हो जाएंगे। पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की 29 मई, 2022 को मनसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
एक दिन बाद, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के प्रमुख सदस्य गोल्डी बराड़ ने एक फेसबुक पोस्ट में स्वीकार किया था कि उसने बदला लेने के लिए हत्या की योजना बनाई थी और बाद में पुलिस ने बरार को हत्या का मास्टरमाइंड बताया। सिद्धू मूसेवाला की बात करें तो वो पंजाब के काफी बड़े सिंगर थे और विदेशों तक में उनकी फैन फॉलोविंग थी। जब उनकी हत्या हुई थी तो फैंस को इस बात पर यकीन नहीं हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications











