Sidhu Moose Wala के छोटे भाई का वीडियो वायरल, बड़े बेटे की मौत का गम भूल, छोटी औलाद पर प्यार लुटा रहे मां-बाप

Sidhu Moose Wala

Sidhu Moose Wala Young Brother Video: फेमस पंजाबी सिंगर की बात होती है तो सिद्धू मूसेवाला का नाम जरूर लिया जाता है। जिनकी उनके ही गांव के बाहर निर्मम हत्या कर दी गई थी। परिवार की इकलौती औलाद का इस तरह चले जाना, मां-बाप को इतना सताया कि उन्होंने फिर से एक बच्चा करने की ठानी और इसी साल की शुरुआत में सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता को बेटे का आशीर्वाद मिला।

सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का वाडियो

ऑनलाइन एक वीडियो सामने आया है जिसमें सिद्धू मूस वाला के माता-पिता को दिवंगत रैपर के छोटे भाई को दुलारते हुए देखा जा सकता है। छोटे बच्चे का नाम सिद्धू मूस वाला के नाम पर शुभदीप रखा गया है। आपको बता दें सिद्धू मूसेवाला का असली नाम भी शुभदीप सिंह ही था। सिद्धू मूस वाला की हत्या के कुछ ही महीनों बाद पता चला कि उनकी मां गर्भवती हैं और उनका छोटा बच्चा 17 मार्च 2024 को पैदा हुआ।

छोटे शुभदीप को दुलार रहे मां-बाप

सिद्धू मूसे वाला के छोटे भाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को रैपर के एक फैन अकाउंट ने अपलोड किया है। वीडियो में, बच्चे के दोनों तरफ माता-पिता को बैठे हुए देख सकते हैं, जबकि बच्चा बिस्तर पर लेटा हुआ है। जैसे ही शुभदीप बैठने की कोशिश करता है, उसके माता-पिता उसे दुलारते हैं। हालांकि, वह बड़े प्यार से बिस्तर पर वापस गिर जाता है। जैसे ही शुभदीप गिरता है, उसके पिता उसे चूमते और प्यार करते हुए दिखाई देते हैं। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, फैंस ने इस पर दिल से मैसेज देना शुरू कर दिया। एक ने लिखा, "बहुत प्यारा।"

इस साल मार्च में हुआ था छोटे शुभदीप का जन्म

सिद्धू मूसे वाला के छोटे भाई शुभदीप का जन्म 17 मार्च, 2024 को हुआ था। बच्चे को चमत्कार माना गया क्योंकि उसका जन्म चरण कौर से हुआ था, जो 58 साल की हैं। कई लोगों का मानना ​​​​था कि सिद्धू मूसे वाला शुभदीप के रूप में वापस जीवित हो गया। ध्यान दें, सिद्धू मूस वाला की हत्या लॉरेंस बिश्नोई के 6 शूटरों ने की थी। गोलीबारी 29 मई, 2022 को मानसा जिले के जवाहरके गांव में हुई थी।

More from Filmibeat

Read more about: sidhu moose wala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X