दीपिका पादुकोण को एक और एक्स ने की सगाई, जानिए कौन है भगौड़े विजय माल्या की होने वाली बहू

Deepika Padukone, Siddharth Mallya

Deepika Padukone Ex Siddharth Mallya Engagement: मशहूर बिजनेसमैन और देश छोड़कर भाग चुके विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने सगाई रचा ली है। सिद्धार्थ ने अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन के साथ सगाई रचा ली है। इस सगाई को लेकर सिद्धार्थ माल्या का नाम इस लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इससे पहले बी टाउन सुपरस्टार दीपिका पादुकोण को डेट की रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सिद्धार्थ पहले भी लाइमलाइट का हिस्सा बन चुके हैं।

विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या पेशे से एक मॉडल और एक्टर भी रहे हैं। ऐसे में ग्लैमरस की दुनिया से उनका पुराना नाता है। इस बीच सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ ने अपनी सगाई का एलान कर दिया है। हैलोवीन के मौके पर सिद्धार्थ माल्या ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जैस्मिन के साथ सगाई कर ली है। इस मौके के लेटेस्ट तस्वीरों को सिद्धार्थ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

इन फोटो में आप देख सकते हैं कि सिद्धार्थ माल्या ने फिल्मी स्टाइल में अपनी लेडी लव को प्रपोज किया है। इसके बाद जैस्मिन ने उन्हें हां बोलकर अपने प्यार को नया नाम दिया है। इतना ही नहीं सिद्धार्थ माल्या की मंगेतर जैस्मिन डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई हैं।

सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ माल्या की ये लेटेस्ट तस्वीरें बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि कटरीना कैफ की बहन ईशा कैफ और एक्ट्रेस अनुशा दांडेकर ने सिद्धार्थ माल्या की इन फोटो को लाइक किया है।

सिद्धार्थ माल्या और दीपिका पादुकोण की नाम एक दूसरे के डेट करने की वजह से काफी चर्चा में रहा था। गुजरे वक्त में दीपिका सिद्धार्थ की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सपोर्ट करती नजर आई थीं। इस दौरान दीपिका और सिद्धार्थ को स्टेडियम में एक साथ देखा गया।

एक मौके पर स्टेडियम में दीपिका के किस करते वक्त सिद्धार्थ और एक्ट्रेस की फोटो जमकर वायरल हुई। हालांकि आधिकारिक तौर पर इन दोनों कभी अपने रिश्ते की बात नहीं कबूली।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X