हनीमून पर सिद्धार्थ माल्या, शर्ट उतारकर कर रहे थे बिकिनी में नई दुल्हन संग ऐसी हरकत, अपलोड की फोटो

Sidhartha Mallya Honeymoon: पूर्व बिजनेसमैन और भगौड़े विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या हाल ही में सुर्खियों में रहे हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में एक नया अध्याय शुरू किया है। 37 वर्षीय मॉडल 22 जून 2024 को अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन के साथ शादी के बंधन में बंधे। कपल ने ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार ग्रैंड वेडिंग की। अब, सिद्धार्थ और जैस्मिन ने अपने हनीमून की एक झलक दिखाकर सभी को हैरा2न कर दिया है।
सिद्धार्थ माल्या ने अपने इंस्टा हैंडल पर पत्नी जैस्मिन के साथ अपनी हनीमून डायरी से एक कैंडिड स्नैपशॉट शेयर किया। ग्रीस के सेंटोरिनी के समुद्र तटों पर धूप लेते हुए यह कपल बेहद खुश और तरोताजा दिख रहा था। जहां सिद्धार्थ ने शर्टलेस पोज दिए, वहीं जैस्मिन ने व्हाइट कलर की प्रिंटेड बिकिनी पहनी हुई थी। उनके चेहरे पर शादी के बाद की चमक साफ दिखाई दे रही थी।
25 जून 2024 को सिद्धार्थ ने जैस्मिन के साथ अपनी इंडियन वेडिंग की खास झलकियां साझा की थीं। कपल को प्रकृति के सुंदर बैकग्राउंड के सामने मस्ती से पोज देते देखा जा सकता है। दुल्हन की बात करें, तो वह मैरून टोन वाले मखमली लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें जटिल 3D फ्लोरल मोटिफ्स थे। उन्होंने इसे स्ट्रैपी चोली के साथ जोड़ा था और एक शीयर दुपट्टा भी लिया हुआ था। दूसरी ओर, सिद्धार्थ ने ब्लू कलर की शेरवानी पहनी थी, जिसे मैचिंग पायजामा के साथ स्टाइल किया गया था। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा था, "भारतीय शादी के कपड़े कुछ खास होते हैं...।"
खैर, सिद्धार्थ और जैस्मिन ने एक-दूसरे की सांस्कृतिक मान्यताओं का सम्मान करते हुए ईसाई और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों से शादी की। 22 जून 2024 को दोनों ने एक व्हाइट वेडिंग की। जहां सिद्धार्थ ग्रीन कलर के ब्लेजर और ब्लैक ट्राउजर में काफी अच्छे लग रहे थे, वहीं दूसरी ओर जैस्मिन ऑफ-शोल्डर व्हाइट गाउन में बेहद सुंदर लग रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications


