प्रभास की आदिपुरुष में हो गई सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री? क्या सच में निभाएंगे मेघनाद का किरदार!
साउथ के सुपरस्टार प्रभास को लेकर मशहूर है कि वो काफी शानदार कलाकारों में से एक हैं और एक से बढ़कर एक फिल्मों का हिस्सा बन रहे हैं। इस समय उनकी एक फिल्म आदिपुरुष को लेकर काफी ज्यादा चर्चा चल रही है। लेकिन इस समय जो खबर सामने आ रही है वो आपको काफी ज्यादा चौका देगी। पता चला है कि इस फिल्म में अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री हुई है।
सलमान खान के शो बिग बॉस को जीतकर चर्चा में आए सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर पता चला है कि इस फिल्म में मेघनाद के रोल करने वाले हैं। हालांकि इसको लेकर अब सिद्धार्थ शुक्ला ने एक बात कही है जोकि उनके फैंस के लिए काफी बुरी खबर साबित हो सकती है।

सिद्धार्थ शुक्ला का कहना है कि.. 'सच कहूं तो, इस तरह का कोई किरदार अभी मेरे पास नहीं आया है। इसलिए मुझे नहीं पता कि इसमें कुछ भी सच्चाई है या नहीं। मेरे लिए, मुझे कुछ नहीं पता क्योंकि मेरे पास आया ही नहीं है।'

प्रोजेक्ट साइन किए
सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस जीतने के बाद लगातार कई प्रोजेक्ट साइन किए हैं और लगातार चर्चा में चल रहे हैं।

लीड रोल में प्रभास
आदिपुरुष की बात करें तो इस फिल्म के लीड रोल में प्रभास नजर आने वाले हैं जो कि भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं।

सैफ अली खान
इसके अलावा इस फिल्म में सैफ अली खान नजर आने वाले हैं जो कि रावण का किरदार निभाते नजर आएंगे।

निगेटिव रोल
इसके पहले सैफ अली खान ने निगेटिव रोल तान्हाजी में निभाया था जोकि काफी ज्यादा पसंद किया था और वो खतरनाक लगे थे।

अभिनय का जलवा
ऐसा माना जा रहा है कि सैफ अली खान अब इसी तरह के रोल में नजर आएंगे और अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगे।

महामारी कब खत्म होगी?
फिलहाल कोरोना काल के कारण फिल्म की शूटिंग और रिलीज दोनों ही रुकी हुई है और फैंस इंतजार कर रहे हैं कि ये महामारी कब खत्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications