बिग बजट फिल्म के साथ सिद्धार्थ शुक्ला करने वाले थे ये बड़ा रियलिटी शो होस्ट, जानिए डिटेल !
एक्टर- मॉडल सिद्धार्थ शुक्ला के करियर का नया सफर शुरू हुआ बिग बॉस 13 से। बिग बॉस 13 ने सिद्धार्थ शुक्ला को ऐसी लोकप्रियता दी कि हर सुपरस्टार तक सिद्धार्थ के नाम की आवाज जरूर पहुंची। यहां तक कि बिग बॅास ओटीटी की शुरुआत में ही सबसे पहले गेस्ट के तौर पर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को बुलाया गया।
सिद्धार्थ शुक्ला के 40 साल की उम्र में निधन ने हर किसी का दिल तोड़ दिया है। सिद्धार्थ शुक्ला का दुनिया से अलविदा होना पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए गहरा झटका है। बीते दो साल में सिद्धार्थ शुक्ला की गिनती हर बड़े प्रोजेक्ट में होने लगी। सिद्धार्थ शुक्ला को टीवी, फिल्म और वेब सीरीज के लिए कई सारे प्रस्ताव मिले।

बिग बॉस 13 की बेजोड़ सफलता के बाद सिद्धार्थ शुक्ला का नाम प्रभास की आदिपुरुष से भी जुड़ा। बिग बॅास 13 से बाहर आने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल के साथ म्यूजिक वीडियो किया। ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 से सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी एक्टिंग दमदार अभिनय से फिर से दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ दी।

सिद्धार्थ शुक्ला के आगामी प्रोजेक्ट
ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 4 में भी सिद्धार्थ शुक्ला फिर से नए सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार थे। एकता कपूर की इस लोकप्रिय सीरीज के लिए सिद्धार्थ शुक्ला का नाम फाइनल था। अगस्त्य राव की भूमिका में सिद्धार्थ शुक्लान ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 4 में नजर आने वाले थें। ये भी खबर सामने आयी थी कि सिद्धार्थ शुक्ला डिज्नी प्लस हॅाटस्टार के लिए भी एक शो साइन किया। मोनिका डोगरा और पंकज त्रिपाठी के साथ सिद्धार्थ शुक्ला इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाले थें। ये एक स्पाई थ्रिलर है।

सिद्धार्थ शु्क्ला की फिल्म
जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होने वाली थी। पैन इंडिया की फिल्म आदिपुरुष में भी सिद्धार्थ शुक्ला का नाम सामने आया था। प्रभास,कृति सेनन की इस रामायण की कहानी में सिद्धार्थ शुक्ला की खास भूमिका बताई जा रही थी। लेकिन इस पर कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी थी। एमटीवी चैनल के रियलिटी शो ऐस आफ स्पेस सीजन 3 को भी सिद्धार्थ शुक्ला के होस्ट करने की खबर कुछ दिन पहले सामने आयी थी।

सिद्धार्थ शुक्ला करने वाले थे ये शो होस्ट
इस शो के दो सीजन को विकास गुप्ता ने होस्ट किया था। सिद्धार्थ शुक्ला की लोकप्रियता को देखने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला को बतौर होस्ट चुना गया। ये भी रिपोर्ट सामने आयी थी कि सिद्धार्थ शुक्ला एक वेब सीरीज में जेनिफर विंगेट के साथ भी काम कर रहे थे। साथ ही बिग बॅास सीजन 15 में भी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की एंट्री भी तय की गई थी। हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल एक साथ बिग बॅास ओटीटी में नजर आए थें।


Click it and Unblock the Notifications