..................... Sidharth Shukla passes away of heart attack: Salman Khan, Ajay Devgn, Akshay Kumar mourns his death | सिद्धार्थ शुक्ला का निधन: सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार ने जताया शोक, कहा- 'दिल टूटने वाली खबर' - Hindi Filmibeat

सिद्धार्थ शुक्ला का निधन: सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार ने जताया शोक, कहा- 'दिल टूटने वाली खबर'

40 वर्षीय एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबरों से सभी सदमे में हैं। 2 सितंबर की सुबह एक्टर ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। सिद्धार्थ की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। एक ओर जहां उनके करीबी अस्पताल पहुंच चुके हैं, वहीं उनके चाहने वाले और एंटरटेनमेंट जगत के तमाम सितारे सोशल मीडिया पर शोक जता रहे हैं। सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन ने भी सिद्धार्थ को याद करते हुए शोक जताया है।

रिपोर्ट की मानें तो सिद्धार्थ रात को कुछ दवाइयां लेकर सोए थे, मगर वो सुबह उठे नहीं। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक सिद्धार्थ की मौत हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी।

Recommended Video

Sidharth Shukla death: Sidharth की मौत से सदमें में Salman Khan | FilmiBeat

Salman khan mourn Sidharth Shukla demise

मॉडलिंग से टेलीविजन, फिर फिल्में, रिएलिटी शोज और ओटीटी स्पेस तक सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी खास पहचान बनाई थी। उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ही तगड़ी थी। जाहिर है उनके जाने से लाखों- करोड़ों फैंस आज बेहद दुखी और सोशल मीडिया पर लगातार अफसोस जता रहे हैं।

सिद्धार्थ के अचानक गुज़रने की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। यहां देंखे सेलेब्रिटीज ने सिद्धार्थ को कैसे याद किया-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X