अलविदा: पंचतत्व में विलीन सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल और मां का दर्द देख नहीं पाएंगे- दिल झकझोर देने वाली PICS
सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सिंतबर को हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। 3 सितंबर को पोस्टमार्टम के बाद सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में हुआ। 3 सितंबर की शाम होते होते सिद्धार्थ शुक्ला पंचतत्व में विलीन हो गए। आज एक उभरता सितारा डूब गया।
Recommended Video
सभी की नजरें शहनाज गिल पर थीं। शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम दर्शन के लिए ओशिवारा श्मशान घाट पहुंची। रोते हुए बेसुध हालत में शहनाज गिल एकदम टूटी हुईं नजर आईं। सिद्धार्थ शुक्ला की अंतिम दर्शन करने के लिए उनकी मां, बहनें व पूरा परिवार ओशिवारा पहुंचा। वहीं फिल्म व टीवी जगत की हस्तियां ने शिरकत की और एक्टर के अंतिम दर्शन करने पहुंच रहे हैं। साथ ही पुलिस भी सुरक्षा के इंतजाम करती नजर आईं।

बताया गया कि एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार हुआ। इस परंपरा को ब्रह्मकुमारी आश्रम के सदस्यों ने ही करवाया। इस रीति रिवाज में आत्मा की शांति के लिए मेडिटेशन करवाया जाता है।
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की हालत काफी खराब है। दोनों सिद्धार्थ के जाने के दर्द से गुजर रही हैं।
कूपर अस्पताल से ओशिवारा श्मशान घाट तक अस्पताल की एंबुलेंस में सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर लाया गया। एंबुलेस को फूलों से सजाया गया। पुलिस ने अंतिम यात्रा के लिए अस्पताल से श्मशान घाट तक के एरिए को खाली करवाया। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला के पार्थिव शरीर को उनके घर घर नहीं ले जाया गया।
बिग बॉस 13 की टीम सिद्धार्थ शुक्ला के घर पहुंची
सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने वाले तमाम कंटेस्टेंट और उनके दोस्त अंतिम दर्शन करने के लिए सिद्धार्थ के घर पहुंचे। अली गोनी, निक्की तंबोली, रश्मि देसाई, आरती सिंह, असिम रियाज से लेकर अन्य हस्तियां नजर आईं।


Click it and Unblock the Notifications












