..................... Sidharth shukla funeral kriti sanon angry on media photographers coverage । सिद्धार्थ शुक्ला अंतिम संस्कार मीडिया कवरेज पर भड़कीं कृति सेनन - Hindi Filmibeat

सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार कवरेज पर फूटा कृति सेनन का गुस्सा-शर्मनाक, ढोंग करना बंद करें

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनकी अंतिम संस्कार की कवरेज पर मीडिया और फोटोग्राफर्स पर लगातार सवाल उठ रहा है। 3 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार किया गया। जहां पर शमशान भूमि से कई दर्दनाक तस्वीरें सामने आयीं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की कवरेज पर कई टीवी सेलेब्स के बीच अनुष्का शर्मा ने भी सवाल उठाया था।

वहीं अब कृति सेनन ने भी रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार की कवरेज पर मीडिया और फोटोग्राफर्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

sidharth shukla, kriti sanon

कृति सेनन ने इसे लेकर कड़ी लताड़ लगाई है। साथ ही अपने इस पोस्ट में कृति सेनन पैपराजी पर जमकर बरसी हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद सबसे दर्दनाक तस्वीर शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के मां की सामने आयी थी।

कृति सेनन का इंस्टाग्राम पोस्ट

कृति सेनन का इंस्टाग्राम पोस्ट

कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है कि हमारे मीडिया, फोटोग्राफरों यहां तक कीऑनलाइन पोर्टलों को इतना असंवेदनशील देखकर मेरा दिल टूट गया। शर्मनाक, ये न्यूज नहीं है। ये एंटरटेनमेंट नहीं है। कुछ सीमाएं खीचों। विवेक रखो। पहले भी कहा था, फिर से कह रही हूं। अंतिम संस्कार को कवर करना बंद करो। अपने सबसे कमजोर समय में अपने कैमरे को अपने चेहरे पर फ्लैश करके निजी नुकसान से निपटने वाले लोगों को परेशान करना बंद करें। और किसलिए? कुछ पोस्ट? आनलाइन पोर्टल और चैनल समान रुप से दोषी है।

कृति सेनन ने लिखा अमानवीय असंवेदनशील

कृति सेनन ने लिखा अमानवीय असंवेदनशील

इसके आगे कृति सेनन ने लिखा है कि फैसला लो। उन तस्वीरों और वीडियो को पोस्ट न करें। ऐसे अमानवीय असंवेदनशील पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ दिल दहला देने वाला लिखकर संवेदनशीलता का ढोंग करना बंद करें। कृति सेनन ने अपनी पोस्ट में ये भी लिखा है कि वो तुम्हें इंसान नहीं समझते। इसलिए नहीं है कोई लाइन, न कोई बाउंड्री है। तुम्हारी लाश उनके लिए कोई रुह निकला जिस्म नहीं। सब तस्वीर लेने का एक मौका है, जितना हो सके।

कृति सेनन का गुस्सा

कृति सेनन का गुस्सा

कृति सेनन ने पहले मीडिया कवरेज को लेकर कुशाल टंडन, राहुल वैद्य, जरीन खान, दिशा परमार ने भी अपना दुख जाहिर किया था। कृति की बहन नुपूर सेनन ने भी लिखा है कि मैं उस परिवार को निजी तौर पर नहीं जानती थी। जिस तरह कुछ मीडिया हाउसेस ने अंतिम संस्कार को दिखाया वो गलत था। वो उस परिवार को शांति से शोक भी नहीं मनाने दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X